फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   health

सीआईएसएफ जवान समेत कोरोना के 12 नए मामले

Wed, 16 Dec 2020 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
health
बिलासपुर। जिले में सीआईएसएफ जवान समेत कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं। बिलासपुर में संक्रमितों का आंकड़ा 2627 पहुंच गया है। वहीं 371 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि सोई से 59 वर्षीय, कल्लर से 36 वर्षीय, वार्ड नंबर 11 लखनपुर से 38 वर्षीय, एनटीपीसी कोलडैम से 46 वर्षीय सीआईएसएफ जवान, कोलावाला टोबा से 20 वर्षीय, अमरपुर से 66 वर्षीय, हरितलयांगर से 51, 15, 17 वर्षीय, रैली जजरी से 21 वर्षीय, अमरपुर से 39 वर्षीय, एसीसी बरमाणा से 56 वर्षीय कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। डॉक्टर प्रकाश दड़ोच ने बताया कि सभी को नियमानुसार आइसोलेट किया जा रहा है। मंगलवार को रैपिड एंटीजन से 343 सैंपल लिए गए थे। इनमें 5 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। मंगलवार को शिमला भेजे गए सैंपलों में से 7 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। बुधवार को 212 सैंपल शिमला भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed