{"_id":"5e8219ad8ebc3e72bf4080ca","slug":"health-bilaspur-news-sml329087134","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदेश न मानने पर 51 लोगों को रखा 14 दिन के क्वारंटीन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदेश न मानने पर 51 लोगों को रखा 14 दिन के क्वारंटीन में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहतलाई(बिलासपुर)। प्रदेश में कोरोना वायरस के चलते लगे कर्फ्यू के मद्देनजर अंतरराज्यीय सीमाओं पर रोक के बाद अब पैदल एक जिला से दूसरे जिला की सीमाओं में प्रवेश पर भी पाबंदी लगा दी गई है लेकिन इसके बाद भी लोगों को इधर से उधर आना जाना बंद नहीं हो पा हा है। इस स्थिति के चलते तलाई में पुलिस ने 51 लोगों को पकड़ा है जिन्हें बाद में 14 दिन के क्वारंटीन पर तलाई में ही रखा गया है। इससे पहले तलाई स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने इन युवाओं के स्वास्थ्य की जांच की है।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को सरकार के आदेशों के चलते प्रदेश भर में एक जिले से दूसरे जिले में जाने पर पाबंदी पर तलाई पुलिस ने सरहयाली पूल पर नाका लगा कर बद्दी और नालागढ़ से अपने घर जा रहे 51 युवाओं को पकड़ कर तलाई में बने क्वारंटीन केंद्रों में 14 दिन तक अपनी देखरेख में रखा। इसमें 43 जिला कांगड़ा, 6 जिला हमीरपुर और 2 जिला ऊना के रहने वाले हैं। इन सबकी उम्र 22 साल से 50 साल के बीच है। पूछताछ में सभी ने बताया कि वह बद्दी और नालागढ़ में निजी कंपनियों में कार्य करते हैं तथा कंपनियां बंद होने पर पैदल और गोबिंदसागर झील मोटर वोट के माध्यम से पार कर के अपने घर पैदल जा रहे हैं। पुलिस ने सभी युवकों को कोरोना वायरस के चलते 14 दिन तक क्वारंटीन केंद्रों में रखा गया है।
उधर कलोल तहसील के नायब तहसीलदार व इसिड़ैंट कमाडर रमेश धीमान ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि तलाई में दो क्वारंटीन केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार को एक जिले से दूसरे जिले में जाने पर पाबंदी के चलते 51 युवकों को इन केंद्रों में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम से सभी की स्वास्थ्य जांच करवाई गई जो सामान्य है।
विज्ञापन
इनसेट---
दो मोटर बोट संचालकों पर किया गया मामला दर्ज
वहीं कर्फ्यू के दौरान भी गोबिंदसागर में मोटर बोट चलाने वालों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा है। इसी कड़ी में पुलिस ने दो मोटर बोट संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दोनों मोटर वोट सरकारी आदेशों की अवहेलना कर लोगों को वोट में इधर से उधर ले जा रहे थे।