{"_id":"5e8218498ebc3e76cc27b90d","slug":"health-bilaspur-news-sml329086183","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के गांवों में भी लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के गांवों में भी लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाया जाए
विज्ञापन
दयोली में गरीब लोगों को राशन वितरित करते विधायक सुभाष ठाकुर और अन्य।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। कोरोना वायरस से निपटने के लिए जहां पूरा देश लॉकडाउन है वहीं अब इस बारे में सरकारी आदेशों को लेकर ग्रामीण स्तर पर भी सख्ती से पालन करवाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों और सचिव को कड़े आदेश जारी किए गए हैं। उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने इस संबंध में सोमवार को जिला की सभी पंचायतों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
उपायुक्त ने अपने आदेशों में साफ किया है कि पंचायत स्तर पर बाहर से आए मजदूरों का भी काम धंधा बंद हो चुका है। ऐसे में इनके रहने और खाने का प्रबंधन सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर और 14वें वित्त आयोग की राशि से मुहैया करवाया जाए।
वहीं कहा गया है कि लॉकडाउन के दौरान पंचायत सचिव और पंचायत प्रधान यह तय करेंगे कि पंचायत और गांव में सोशल डिस्टेंस सुनिश्चित हो। लोगों को हाथ साफ करने के लिए पानी, साबुन आदि की व्यवस्था करें। दुकानों आदि में आवश्यक सामग्री की आपूर्ति की जा रही है वहां पर भी हाथ धोने के लिए पानी और साबुन का प्रबंधन है कि नहीं यह भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रधान और सचिव घर से बाहर निकलते वक्त स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों का भी सख्ती से पालन करें। उपायुक्त ने अपने आदेश में कहा कि जहां तक संभव हो सामग्री को स्थानीय थोक विक्रेताओं से ही खरीदा जाए ताकि मूल्य में समानता रहे।
विज्ञापन
उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने एक बार फिर से सभी लोगों से अपील की है कि शहर हो चाहे गांव सभी लोग अपने घरों में रहना सुनिश्चित करें ताकि कोरोना वायरस को जड़ से खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर एक ही व्यक्ति तय समय में घर से बाहर आए और जल्द काम पूरा कर घर लौट जाएं। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।