फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   health

न कोई जिला में आएगा न ही जिला से बाहर जा पाएगा

Sun, 29 Mar 2020 09:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
health
अधिकारियों से जिला का रिव्यू लेती हुई मंत्री सरवीन चौधरी। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। कोरोना के बढ़ते संकट को लेकर गृह मंत्रालय के आदेश के बाद जिला प्रशासन और सख्ती बरतने जा रहा है। प्रशासन ने तय किया है कि अब जिले में न कोई दूसरे जिला से आ सकते हैं और न ही कोई दूसरे जिले में जा पाएगा। इसके लिए पुलिस ने भी सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए हैं। इसी कड़ी में जिला की प्रभारी बनाई गई राज्य सरकार की मंत्री सरवीन चौधरी बिलासपुर पहुंची। उन्होंने सभी सुविधाओं, व्यवस्थाओं और लॉ एंड ऑर्डर का फिडबैक लिया। इसके साथ ही जिला प्रशासन को भी मौके पर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन

इधर, उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने बताया कि सरकार के आदेशों का सख्ती के साथ पालन किया जा रहा है। जिले में कर्फ्यू के कारण फंसे लोगों के रहने और खाने की निशुल्क व्यवस्था प्रशासन की ओर से की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में फंसे हुए लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

इनसेट---
दूसरे जिलों से कोई आया तो उसे अस्पताल भेजेंगे : एएसपी
इधर, एएसपी बिलासपुर अमित कुमार ने बताया कि पुलिस सरकार के आदेशों का सख्ती के साथ पालन कर रही है। अब कर्फ्यू के दौरान कोई भी व्यक्ति दूसरे जिले से बिलासपुर में पहुंचता है तो उसे अस्पताल भेज दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कर्फ्यू के दौरान किसी भी व्यक्ति को बाहर सड़कों में नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने लोगों ने अपील की है कि वह सहयोग करें और अपने घरों से बाहर न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट----
मुख्यमंत्री के साथ की हुई वीडियो कांफ्रेंस
राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी सभी जिला उपायुक्तों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बात की। इस मौके पर उन्होंने सभी जिलों के हालत के बारे में डीसी से रिव्यू लिया। वहीं गृह मंत्रालय से जारी हुए कड़े आदेशों के बारे में भी अवगत करवाया। उन्होंने उपायुक्त और एसपी को कड़े निर्देश जारी किए हैं कि कर्फ्यू का सख्ती से पालन करवाया जाए क्योंकि यह लोगों की जिंदगी से जुड़ा हुआ मामला है। उन्होंने कहा कि सभी डीसी और एसपी यह सुनिश्चित करें कि लोगों को कोरोना से बचाना है। वहीं जिले में फंसे लोगों को भी कोई परेशानी न हो यह भी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed