{"_id":"5e7e25378ebc3e77a45bab19","slug":"health-bilaspur-news-sml3288264128","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में आईसोलेट किया जर्मनी से लौटा व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में आईसोलेट किया जर्मनी से लौटा व्यक्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। जिले में शुक्रवार को एक और कोरोना का संदिग्ध मरीज सामने आया है। श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के तहत जकातखाना से संदिग्ध मरीज जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। यह व्यक्ति कुछ समय पहले जर्मनी से लौटा है। वहां से आने के बाद व्यक्ति ने स्वास्थ्य विभाग को अपनी जानकारी दी थी। व्यक्ति जब घर लौटा था तब स्वस्थ था। स्वास्थ्य विभाग ने इसे होम क्वारंटाइन किया था।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अचानक से व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई है जिसके बाद इसे जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। वहीं चिकित्सक संदिग्ध व्यक्ति की जांच कर रहे हैं। वहीं इसका ब्लड सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया गया है। बताते चलें कि वीरवार को भी विभाग ने लंदन से लौटे घुमारवीं विस क्षेत्र के एक व्यक्ति को जिला अस्पताल में आईसोलेट किया है। वहीं अभी तक उक्त व्यक्ति की रिपोर्ट नहीं आई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलापसुर डॉक्टर प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जर्मनी से लौटे एक व्यक्ति को होम क्वारंटाइन किया गया था लेकिन शुक्रवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी जिसके बाद उसे अस्पताल में आईसोलेट किया गया है। टेस्ट की रिपोर्ट आने तक कुछ नहीं कहा जा सकता है।