फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   health

कोरोना वायरस के चलते राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले स्थगित

Sat, 14 Mar 2020 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
health
बिलासपुर। बिलासपुर में 17 मार्च से शुरू होने वाले राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेलों को सरकार की गाइड लाइन के बाद स्थगित कर दिया गया है। अब मेलों के आयोजन के लिए अगली तारीख तय की जाएगी। इसके लिए सरकार के अगले आदेशों का इंतजार किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का खतरा पूरे विश्व में मंडराया हुआ है। प्रदेश सरकार ने सावधानी बरतने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। इसके चलते सरकार ने प्रदेश में मेले, खेलों, एक स्थान पर अधिक भीड़ जमा करने के अलावा अन्य कार्यक्रमों पर भी रोक लगा दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेलों के आयोजन को लेकर सरकार के अगले आदेश आने के बाद फैसला लिया जाएगा। इसके लिए सभी संबंधित लोगों और विभाग से फिर से बात की जाएगी। उन्होंने जिला के लोगों से भी अपील कि है कि सरकार की गाइड लाइन को फॉलो करें ताकि इस महामारी से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बिलासपुर में 17 मार्च से लेकर 23 मार्च तक नलवाड़ी मेलों का आयोजन किया जाता है जिसको लेकर जिला प्रशासन से सभी तैयारियों को पूरा कर लिया था लेकिन ऐन मौके पर कोरोना वायरस के कारण मेलों को स्थगित करना पड़ रहा है।

इनसेट...
ज्यादा जरूरी न हो तो भीड़भाड़ में आने से परहेज करें
धार्मिक आयोजन पर हालांकि रोक नहीं लगाई गई है लेकिन इसके लिए एहतियात बरतने को कहा गया है। इसी कड़ी में तलाई में शुरू हुए चैत्र मेलों के आयोजन पर भी स्थानीय प्रशासन, नप सहित मंदिर न्यास को कड़ी सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। वहीं प्रशासन से श्रद्धालुओं ने भी अपील की है कि अगर ज्यादा जरूरी हो तभी आएं नहीं तो भीड़भाड़ में आने से अभी परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed