फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   health

स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा गैर संचारी रोगों के बारे में प्रशिक्षण

Wed, 12 Feb 2020 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
health
क्षेत्रिय अस्पताल बिलासपुर में गैर संचारी रोगों को लेकर कार्यशाला में मौजूद बहुउद्देशीय स्वास? - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिला अस्पताल बिलासपुर के ट्रॉमा सेंटर में बिलासपुर जिले के बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए गैर संचारी रोगों के बारे में प्रशिक्षित करने के लिए 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का यह तीसरा बैच चल रहा है।
विज्ञापन

यह प्रशिक्षण जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सतीश शर्मा, डॉ. निशांत तथा जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परविंद्र सिंह प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। इसमें 36 कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

इसी कड़ी में अगला बैच 17 फरवरी से शुरू होगा। विगत वर्षों में देश में गैर संचारी रोगों से होने वाली मौतों में एकाएक वृद्धि हो रही है जिनको रोकना ही इसका मुख्य उद्देश्य है। प्रशिक्षण का उद्देश्य इन रोगों के प्रति कार्यकर्ताओं में जानकारी बढ़ाना, रोगों की प्रारंभिक जांच करने, पता लगाने तथा उनको रेफर करने तथा फॉलोअप करने, रक्तचाप मापने तथा रक्त में गलुकोज की जांच करने के कौशलों को दुबारा सिखाना गैर संचारी रोगों से पीड़ित व्यक्ति की जटिलताओं की पहचान कर उन्हें उपयुक्त स्वास्थ्य संस्थान में भेजने तथा रिपोर्ट व रिकॉर्ड करने इत्यादि के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि इन रोगों का प्राथमिक अवस्था में पता लगाकर इससे होने वाली मौतों को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed