{"_id":"5e35b21e8ebc3e4aee433c20","slug":"health-bilaspur-news-sml3229309126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरठीं अस्पताल के पास निजी भूमि में कचरा फेंकने पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरठीं अस्पताल के पास निजी भूमि में कचरा फेंकने पर केस दर्ज
विज्ञापन
बरठीं में सिविल अस्पताल के समीप फैली गंदगी के पास खड़ी एम्बुलेंस।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरठीं(बिलासपुर)। ग्राम पंचायत बरठीं में सिविल अस्पताल के पास निजी भूमि पर कचरा फेंकने के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई अम्ल में लाई गई है। दोनों व्यक्तियों के खिलाफ भूमि मालिक और पंचायत उपप्रधान ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जहां पर उनका रिमांड भी लिया गया और कचरे को उठवाया गया।
भूमि के मालिक नवीन कुमार ने बताया कि उनकी जमीन में सिविल अस्पताल के नजदीक बाजार के व्यापारी रात के अंधेरे में कचरे को बोरियों में भरकर वहां फेंक देते थे जिसकी शिकायत उन्होंने पंचायत बरठीं को दी। इस पर प्रधान ने कहा कि कचरा फेंकने वालों की पहचान कर फिर वह कार्रवाई अम्ल में लाएंगे।
नवीन कुमार ने बताया कि वह लगातार कचरा फेंकने वालों पर पहरा करने लगे और दो लोगों को कचरा फेंकते हुए पकड़ा गया जिसकी शिकायत थाना तलाई में भी की गई। थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने बताया कि कचरा फेंकने वाले दो लोगों नरेश कुमार व ज्वाला प्रसाद को रिमांड पर लिया गया और एक ट्राला कचरा उनसे उठवाया गया।
विज्ञापन
इधर पंचायत प्रधान प्रेम लाल गौतम ने बताया कि कचरा फेंकने वालों पर उन्होंने कार्रवाई अम्ल में लाई है। नवीन कुमार की शिकायत पर दोनों व्यक्तियों को सम्मन जारी किया है। जांच करने के बाद स्वच्छता के अंतर्गत उन पर जुर्माना भी किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से भी आग्रह किया है कि कचरे को चिह्नित स्थान पर ही फेंके, अन्यथा बाजार व सार्वजनिक स्थान पर कचरा फेंकने के आरोप में पंचायत की ओर से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बाजार में उन्होंने बोर्ड लगाए हैं जिन पर साफ लिखा है कि कचरा फेंकने वालों पर पंचायत में कानूनी कार्रवाई अम्ल में लाई जाएगी।