फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   health

हिमकेयर के कार्ड 31 मार्च तक बनेंगे

Wed, 22 Jan 2020 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
health
बिलासपुर। हिमकेयर योजना के अंतर्गत दोबारा से कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके लिए कोई भी व्यक्ति 31 मार्च 2020 तक आवेदन कर सकता है। इस योजना के तहत एक परिवार को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रकाश दरोच ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्ड बनाने का कार्य 31 मार्च 2020 तक चलेगा। हिमकेयर योजना के अंतर्गत अस्पताल में दाखिल होने पर परिवार के 5 सदस्यों को 5 लाख रुपये वार्षिक निशुल्क कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती हैं। परिवार के 5 सदस्यों के अलावा अगर कोई सदस्य हैं तो उन शेष बचे सदस्यों का अलग से कार्ड बनेगा। इस योजना के तहत 1800 उपचार प्रक्रियाएं कवर की जा रही हैं जिसमें डे केयर शल्य क्रिया भी शामिल है।
विज्ञापन

इसके अंतर्गत सभी लोकमित्र केंद्रों और निजी साइवर कैफों में 50 रुपये प्रति कार्ड के शुल्क अदा कर कार्ड बनाया जा सकता है। इसके अलावा प्रार्थी स्वयं भी ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन परिवारों ने हिमकेयर में 1 जनवरी 2019 के बाद पंजीकरण करवाया है वे कार्ड की वार्षिक अवधि पूरी होने पर अपने कार्ड का नवीनीकरण अवश्य करवा लें ताकि उन्हें योजना का लाभ मिलता रहे। इस योजना के तहत श्रेणियों को ध्यान में रखते हुए प्रीमियम की दरें सरकार की ओर से तय की गई है।

कहा कि गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) परिवार, रेहड़ी-फड़ी वाले पंजीकृत परिवार जो आयुष्मान भारत योजना में नहीं है और मनरेगा के अंतर्गत जिन्होंने पिछले वर्ष 50 दिन या उससे अधिक कार्य किया है से प्रीमियम नहीं लिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त एकल नारी, 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग, 70 वर्ष की आयु से अधिक वरिष्ठ नागरिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता, मिड-डे मील कार्यकर्ता, दिहाड़ीदार (सरकारी, स्वायत: संस्थानों, सोसायटी, बोर्ड एवं निगम के कर्मचारी), अंशकालिक कार्यकर्ता ( सरकारी, स्वायत: संस्थानों, सोसायटी, बोर्ड एवं निगम के कर्मचारी), अनुबंध कर्मचारी ( सरकारी, स्वायत: संस्थानों, सोसायटी, बोर्ड एवं निगम के कर्मचारी), और आउटसोर्स कर्मचारी से केवल 365 रुपये वार्षिक प्रीमियम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed