फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   health

बरठीं में सड़क किनारे तंबू लगाकर प्रवासी कर रहे लोगों का ईलाज

Mon, 18 Nov 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
health
बरठीं में सड़क के किनारे बैठे झोला छाप डॉक्टर। - फोटो : BILASPUR
बरठीं(बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता के बरठीं, बड़गांव, छत, सुन्हाणी सहित अन्य क्षेत्रों के लोग झोला छाप डाक्टरों से परेशान हैं। बाहरी राज्यों से आए कुछ लोग सड़क किनारे व गांवों में अपना तंबू गाड़कर भोली भाली जनता को गुमराह कर बीमारियों को ठीक करने की एवज में मोटी रकम ऐंठ रहे हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बाहरी राज्यों से आए प्रवासी बीमारी को ठीक करने के बहाने से कई प्रकार की अवैध दवाइयां बेच रहे हैं। स्थानीय जनता ने सरकार व प्रशासन से झोला छाप व बिना डिग्री के डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी प्रवीण कुमार, मदन लाल, नरेश कुमार, विजय सिंह, रत्न लाल, अनिल कुमार, विशाल ठाकुर, जितेंद्र गौतम, पवन कुमार, कृष्ण चंद, सुशील कुमार, प्यारे लाल, राजेश कुमार, बलदेव दास सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि घुमारवीं से शाहतलाई तक इन झोला छाप डाक्टरों को कुछ जड़ी बूटियां व अन्य दवाइयों को बेचते हुए देखा जा सकता है। कई जीवन रक्षक कंपनियों के नाम से दवाइयों को बेचने का धंधा जिले के कई शहरों व बाजारों में झोला छाप डॉक्टरों के अतिरिक्त प्राइवेट क्लीनिकों में भी चला रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सड़क किनारे डेरा डालकर कई असाध्य बीमारियों को ठीक करने का दावा कर लोगों को लूट रहे हैं। ग्रामीणों ने इस प्रकार से अवैध रूप में बिना डिग्री के डॉक्टरों व छोला छाप डॉक्टरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

--
फर्जी डॉक्टरों पर शिकंजा कसा जाएगा : बीएमओ
कार्यकारी बीएमओ डॉ.अरविंद टंडन ने बताया कि उनके पास इस तरह की शिकायत नहीं पहुंची है कि किसी को इस तरह की दवाई से कोई नुकसान पहुंचा हो। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वो झोला छाप डॉक्टरों के बहकावे में न आएं और सरकारी अस्पताल व मान्यता प्राप्त डॉक्टर से ही इलाज करवाएं। कहा कि इस तरह के फर्जी डाक्टरों पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed