फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   HCC Bandla entered the semi-finals

Bilaspur News: एचसीसी बंदला ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Sat, 24 Feb 2024 10:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
HCC Bandla entered the semi-finals
बिलासपुर। जुखाला में चल रही मार्कंड क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले क्वार्टर फाइनल में एचसीसी बंदला ने रॉयल इलेवन मांगल को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में शानदार बल्लेबाजी के लिए नरेंद्र ठाकुर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।रॉयल इलेवन मांगल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मांगल की ओर से ओपनर बल्लेबाज ललित ने 22 और कप्तान हेमराज ने 18 रन का योगदान दिया। बंदला की ओर से अंकित ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 17 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। इसके अलावा कप्तान संजीव ठाकुर ने भी दो विकेट हासिल किए। मांगल ने निर्धारित 15 ओवर में नौ विकेट खोकर 107 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचसीसी बंदला की शुरुआत खराब रही। ओपनर बल्लेबाज अमन ठाकुर पहली ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद नरेंद्र ठाकुर और सतीश ठाकुर ने पारी को संभाला। हालांकि इसके बाद एक के बाद एक विकट गिरते रहे, लेकिन नरेंद्र ठाकुर एक छोर पर डटे रहे। नरेंद्र 10वें ओवर में 26 गेंदों पर 40 रन बनाकर आउट हुए, तब तक वह टीम को जीत के करीब ले जा चुके थे। बंदला ने 14.1 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। बंदला की ओर से पंकज ने 20 और भूपेंद्र ने 11 रनों को योगदान दिया। मांगल की ओर से कमल ने शानदार गेंदबाजी की और चार विकेट हासिल किए। प्लेयर ऑफ द मैच नरेंद्र ठाकुर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed