फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   hamirpur agniveer recruitment rally 26 september to 6 october 2026

हिमाचल: हमीरपुर में 26 सितंबर से अग्निवीर भर्ती रैली, छह अक्तूबर तक चलेगी प्रक्रिया; ये दस्तावेज लाना न भूलें

Mon, 21 Sep 2026 04:08 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 21 Sep 2026 04:08 PM IST
सार

अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली 26 सितंबर से हमीरपुर में शुरू होगी। भर्ती प्रक्रिया 6 अक्तूबर तक चलेगी। इसमें हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिले के वे अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे, जिन्होंने ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा उत्तीर्ण की है। भर्ती के लिए प्रवेश पत्र का उच्च गुणवत्ता वाला रंगीन प्रिंट और निर्धारित दस्तावेजों की मूल व स्वप्रमाणित प्रतियां साथ लाना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
hamirpur agniveer recruitment rally 26 september to 6 october 2026
अग्निवीर भर्ती 2026 - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का इंतजार कर रहे हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिले के युवाओं के लिए भर्ती रैली की तारीख तय हो गई है। अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती रैली 26 सितंबर से शुरू होगी और 6 अक्तूबर तक चलेगी। भर्ती रैली का आयोजन हमीरपुर के अणु खेल मैदान और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में किया जाएगा। इसमें केवल वे अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे, जिन्होंने ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा (CEE) उत्तीर्ण की है।

विज्ञापन


प्रवेश पत्र का रंगीन प्रिंट जरूरी
आर्मी भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र सेना की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र की सूचना ई-मेल के माध्यम से भी भेजी गई है। भर्ती स्थल पर पहुंचते समय अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र का उच्च गुणवत्ता वाला रंगीन प्रिंट आउट साथ लाना होगा। भर्ती प्रक्रिया में दस्तावेजों की जांच महत्वपूर्ण चरण होगा, इसलिए अभ्यर्थियों को सभी जरूरी प्रमाण पत्र पहले से तैयार रखने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


ये दस्तावेज साथ लाने होंगे
भर्ती रैली में अभ्यर्थियों को जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रतियां और स्वप्रमाणित प्रतियां साथ लानी होंगी। इनमें आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनाफाइड, डोगरा एवं जाति प्रमाण पत्र शामिल हैं। इसके अलावा स्कूल चरित्र प्रमाण पत्र, अविवाहित प्रमाण पत्र, पुलिस सत्यापन प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और फोटो भी साथ रखना होगा। यदि किसी अभ्यर्थी के पास एनसीसी, खेल या रिश्तेदारी से संबंधित प्रमाण पत्र हैं तो उन्हें भी भर्ती के दौरान प्रस्तुत करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोनस अंकों के प्रमाण पत्र पर भी ध्यान दें
भर्ती कार्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि बोनस अंकों से संबंधित प्रमाण पत्र केवल निर्धारित तिथि पर ही स्वीकार किए जाएंगे। इसलिए अभ्यर्थियों को अपने प्रमाण पत्रों की जांच करने के साथ भर्ती के लिए निर्धारित तारीख और निर्देशों का विशेष ध्यान रखना होगा।

हमीरपुर में होने वाली यह भर्ती रैली तीन जिलों के उन युवाओं के लिए अगला महत्वपूर्ण चरण है, जिन्होंने ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा में सफलता हासिल की है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे भर्ती स्थल पर पहुंचने से पहले अपने प्रवेश पत्र और सभी मूल दस्तावेजों के साथ स्वप्रमाणित प्रतियों को व्यवस्थित कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed