फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Grandparents' Day celebrated with grandparents at Minerva School

Bilaspur News: मिनर्वा स्कूल में दादा-दादी संग मनाया ग्रैंड पेरेंट्स डे

Sun, 13 Sep 2026 12:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Grandparents' Day celebrated with grandparents at Minerva School
मिनर्वा माइंड गार्डन स्मार्ट स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती हुई महिलाएं। स्रोत: स्कूल
बिलासपुर। मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं के माइंड गार्डन स्मार्ट स्कूल में शनिवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे मनाया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने दादा-दादी और नाना-नानी के साथ विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान बच्चों और बुजुर्गों के बीच स्नेह और उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेश चंदेल, माइंड गार्डन की समन्वयक अनु चंदेल और आरती चंदेल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद बच्चों ने आई एम स्पेशल, अर्ली टू बेड और हेल्दी फूड जैसी शिक्षाप्रद कविताओं और गीतों की प्रस्तुति दी। बच्चों ने हिंदी फिल्मी गीतों पर नृत्य भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में दादाओं के लिए टू हर्ट वन गोल खेल करवाया गया।
विज्ञापन

इसमें दादा और पोते-पोतियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मायिन और उनके नाना विजेता रहे। दादियों और नानियों के लिए आंखों पर पट्टी बांधकर खेल और संगीतमय कुर्सी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सुफना की दादी विजेता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य प्रवेश चंदेल ने कहा कि दादा-दादी बच्चों के जीवन में प्रेम, संस्कार और अनुभव का महत्वपूर्ण स्रोत हैं। उनके स्नेह और मार्गदर्शन से बच्चों को जीवन के मूल्यों को समझने का अवसर मिलता है। संवाद

मिनर्वा माइंड गार्डन स्मार्ट स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती हुई महिलाएं। स्रोत: स्कूल

मिनर्वा माइंड गार्डन स्मार्ट स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती हुई महिलाएं। स्रोत: स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed