फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Govinda, Poonam got first place in lemon race competition

Bilaspur News: लेमन रेस स्पर्धा में गोविंदा, पूनम ने पाया पहला स्थान

Sat, 22 Feb 2025 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Govinda, Poonam got first place in lemon race competition
शिवा बीएड कॉलेज घुमारवीं में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के लेमन रेस सैक रेस में अपनी प्रतिभा दिख
-शिवा बीएड कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा बीएड महाविद्यालय घुमारवीं में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2025 का शुभारंभ हुआ। समारोह में शिवा ग्रुप के प्रबंध निदेशक इं. पुरुषोत्तम शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

इस अवसर पर लेमन रेस, सैक रेस, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, थ्री लेग रेस, रस्सा-कस्सी, मटका फोड़, म्यूजिकल चेयर आदि खेल कराए गए। इन खेलों में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। पहले दिन हुई छात्र वर्ग की म्यूजिकल चेयर स्पर्धा में अंकित कौंडल पहले स्थान पर रहे। लेमन रेस स्पर्धा में गोविंदा पहले, सुमित दूसरे और शिवांश तीसरे स्थान पर रहे। मटका फोड़ स्पर्धा में अंकित विजयी रहे। छात्रा वर्ग की लेमन रेस स्पर्धा में पूनम पहले, प्रियंका दूसरे और नाजिया तीसरे स्थान पर रही। मटका फोड़ स्पर्धा में प्रियंका पहले स्थान पर रही। रस्साकशी में डी, जी, ई सेक्शन विजयी रहे। मुख्यातिथि ने बताया कि यह प्रतियोगिता हर साल महाविद्यालय में कराई जाती है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए यह प्रतियोगिता कराई जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों के जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने भी बीएड प्रशिक्षुओं को संबोधित किया। इस दौरान विद्यार्थियों को फल भी वितरित किए गए। इस अवसर पर कॉलेज का पूरा स्टाफ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed