{"_id":"68dfcbc3bf722bfadf0e3487","slug":"government-schemes-will-be-explained-in-scheduled-caste-dominated-villages-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-145713-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अनुसूचित जाति बाहुल्य गांव में बताई जाएंगी सरकारी योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अनुसूचित जाति बाहुल्य गांव में बताई जाएंगी सरकारी योजनाएं
विज्ञापन
जिले में 6 से 10 अक्तूबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से करेंगे जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में अनुसूचित जाति बाहुल्य गांव में सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रचार कार्यक्रम किए जाएंगे। गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
यह जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि जिले में 6 से 10 अक्तूबर तक यह प्रचार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि सूचना एवं जन संपर्क विभाग की ओर से अनुमोदित सांस्कृतिक दलों के माध्यम 6 अक्तूबर को ग्राम पंचायत भाखड़ा के गांव खुलवीं में सुबह 11 बजे और ग्राम पंचायत सलोआ के गांव सलोआ में दोपहर 2:30 पर अनुसूचित जाति के परिवारों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। 8 अक्तूबर को झंडूता की ग्राम पंचायत विजयपुर के गांव विजयपुर में सुबह 11 बजे और ग्राम पंचायत हीरापुर के गांव हीरापुर में दोपहर 2:30 पर कार्यक्रम होगा। 9 अक्तूबर को घुमारवीं की ग्राम पंचायत जंडोत के गांव जंडोत में सुबह 11 बजे और ग्राम पंचायत तियूण (भराड़ी) के गांव तियूण खास में दोपहर 2:30 पर कार्यक्रम होगा। 10 अक्तूबर को सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नोग के गांव जंगल सुंगल (निचला) में सुबह 11 बजे और ग्राम पंचायत दियोली के गांव दियोली में दोपहर 2:30 पर कार्यक्रम होगा। उन्होंने इस जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए संबंधित पंचायत प्रधान, वार्ड सदस्य, महिला मंडल और युवक मंडलों से भी सहयोग की अपील की है।