फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Government has made police a tool to raise revenue: Jamwal

सरकार ने पुलिस को बनाया राजस्व जुटाने का औजार : जमवाल

Wed, 05 Nov 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 05 Nov 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Government has made police a tool to raise revenue: Jamwal
त्रिलोक जमवाल।
बिलासपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर बरसे विधायक
विज्ञापन

बोले-आपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला है। कहा कि बिलासपुर समेत प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और पुलिस प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा।

विधायक ने कहा कि पिछले वर्ष दिनदहाड़े हुए गोलीकांड के बाद अब झगड़ों में तेजधार हथियारों का प्रयोग आम हो गया है। दो दिन पहले आईटीआई के पास हुई खूनी झड़प इसका ताजा उदाहरण है, जिससे लोगों में सुरक्षा को लेकर भय का माहौल है। कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था सुधारने के बजाय पुलिस को केवल राजस्व जुटाने के काम में लगा रही है। जमवाल ने आरोप लगाया कि बिलासपुर में चिट्टा व अन्य नशीले पदार्थ खुलेआम बिक रहे हैं। नशे के धंधे में लिप्त गिरोहों के बीच गैंगवार तक हो रहे हैं, वहीं चोरी और हिंसा की वारदातें रोजमर्रा की बात बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस वाहन चालकों के चालान काटने में तो फुर्ती दिखा रही है, लेकिन अपराध रोकने में नाकाम है। विधायक ने चेताया कि अगर सरकार ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए तो हिमाचल में कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी बिगड़ जाएगी कि प्रदेश में जंगलराज जैसे हालात बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन का नारा देने वाली सरकार के कार्यकाल में आज चारों ओर अव्यवस्था और भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed