{"_id":"6561e225c81c3621110e96ae","slug":"government-and-board-should-immediately-pay-the-installments-of-dearness-allowance-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-9151-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: महंगाई भत्ते की किस्तों का शीघ्र भुगतान करे सरकार और बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: महंगाई भत्ते की किस्तों का शीघ्र भुगतान करे सरकार और बोर्ड
विज्ञापन
-घुमारवीं में हुई पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन घुमारवीं इकाई की बैठक घुमारवीं में हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई प्रधान इंजीनियर रामलाल शर्मा ने की। बैठक में सर्वप्रथम दाड़ी गांव के समाजसेवी और सेवानिवृत्ति निदेशक डॉक्टर केके भारद्वाज के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया।
बैठक में चीफ इंजीनियर अरविंद शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। बैठक में 17 दिसंबर को पेंशनर दिवस मनाने के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई और कमेटियों का भी गठन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ उप प्रधान सुखराम, उप प्रधान रूपलाल शर्मा, महासचिव केएल शर्मा, दिलाराम राय, सेवानिवृत्ति अधिशासी अभियंता रमेश चंद शर्मा, सेवानिवृत्ति अधीक्षण अभियंता आरपी शर्मा, गंगा प्रसाद, अरविंद शर्मा ने पेंशनर की लंबित पड़ी मांगों पर चर्चा की और बिजली बोर्ड की वित्तीय स्थिति के लगातार बदतर होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने सरकार और बोर्ड से आग्रह किया कि सभी पेंशनर की महंगाई भत्ते की देय तीन किस्तों का शीघ्र भुगतान किया जाए। उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सेवाएं स्टाफ की कमी से बुरी तरह प्रभावित हो रही है। उन्होंने बोर्ड प्रबंधन वर्ग से बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से चलने के लिए अतिरिक्त स्टाफ की नियुक्ति करने का भी आग्रह किया।
प्रधान इंजीनियर रामलाल शर्मा ने बोर्ड प्रबंधन से नोशनल पे मैट्रिक्स में हो रही त्रुटियों का शीघ्र निराकरण करने, पे फिक्सेशन, पेंशन पुनः निर्धारण के लंबित पड़े मामलों का शीघ्र निपटारा करने का भी आग्रह किया। उन्होंने बोर्ड में खाली पड़े पदों को शीघ्र भरने का आग्रह किया। उन्होंने 17 दिसंबर को मनाए जाने वाले पेंशनर दिवस पर सभी पेंशनरों को सम्मिलित होने का न्योता दिया और आग्रह किया कि इस दिन बड़ी संख्या में पहुंच कर अपने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें। बैठक में प्रेम सिंह, सतीश चंदेल, निक्काराम, बलदेव, रूपलाल, प्रकाश चंद, बिशन दास, मनमोहन भट्टी, राजेश कुमार, इंद्र कुमार, लेखराम, मदनलाल, राम प्यारी, अमरनाथ, सोमदत्त और अन्य उपस्थित रहे।