फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Girl reached Mumbai to become singer, police recovered on missing report of family

गायक बनने मुंबई पहुंची युवती, परिजनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट पर पुलिस ने खोज लिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Girl reached Mumbai to become singer, police recovered on missing report of family
गायक बनने मुंबई पहुंची युवती, परिजनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट पर पुलिस ने किया बरामद
विज्ञापन

- 26 अप्रैल को घर से बैंक में रुपये जमा करने के लिए निकली थी छात्रा, तभी से थी गायब
केमरी (रामपुर)। केमरी पुलिस ने घर से बैंक में रुपये जमा करने के दौरान लापता हुई युवती को मुंबई से खोज लिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि युवती को गाना गाने का शौक है और वह फिल्मी दुनिया में गायक बनने के लिए मुंबई चली गइ थी।

केमरी थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह के अनुसार 26 अप्रैल को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने दर्ज कराई गुमशुदगी में कहा था कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री अपने घर से 45000 रुपये जमा करने के लिए केमरी की बैंक में गई थी। उसका आरोप था कि उसकी पुत्री बैंक नहीं पहुंची और वह अचानक लापता हो गई है। पुलिस का कहना है कि गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तहकीकात शुरू कर दी गई। तहकीकात के दौरान युवती के फोन को सर्विलांस पर लगाया गया तो उसकी लोकेशन मुंबई में निकली। दरोगा अरविंद कुमार भट्ट के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंची और युवती को सुरक्षित तरीके से सोमवार को खोज लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि युवती ने पुलिस को बताया कि वह गाना गाने में शौक रखती है और वह मुंबई में जाकर फिल्मी दुनिया में गायक के रूप में काम करना चाहती थी। पुलिस युवती को लेकर लौट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed