फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ghumarwin will get a new state-of-the-art taxi stand in January on the New Year.

Bilaspur News: घुमारवीं को नए साल पर जनवरी में मिलेगा नया अत्याधुनिक टैक्सी स्टैंड

Sat, 01 Nov 2025 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 01 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ghumarwin will get a new state-of-the-art taxi stand in January on the New Year.
घुमारवीं में शुरू किया गया टैक्सी स्टैंड का काम। संवाद
सीर खड्ड पुल के समीप राष्ट्रीय राज्य मार्ग-103 किनारे हो रहा निर्माण
विज्ञापन

एक वर्ष पहले शुरू हुआ कार्य बरसात के मौसम में हुआ था बाधित
घुमारवीं में 90 टैक्सियां रोजाना लोगों को प्रदान करती हैं परिवहन सुविधा

संजीव शामा
घुमारवीं(बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं ने सीर खड्ड पुल के समीप राष्ट्रीय राज्य मार्ग-103 के किनारे बनने वाले टैक्सी स्टैंड के निर्माण कार्य को फिर से शुरू कर दिया है। नगर परिषद का लक्ष्य है कि जनवरी 2026 तक यह टैक्सी स्टैंड पूरी तरह तैयार होकर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।

करीब एक वर्ष पहले शुरू हुआ यह निर्माण कार्य बरसात के मौसम में बाधित हो गया था, जिसके कारण इसे अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। अब मौसम अनुकूल होते ही नगर परिषद ने कार्य को दोबारा आरंभ कर दिया है। नगर परिषद के अनुसार, टैक्सी स्टैंड के निर्माण पर करीब पांच लाख रुपये की लागत आएगी। पूरे क्षेत्र को पेवर्स ब्लॉक लगाकर व्यवस्थित किया जाएगा ताकि टैक्सी चालकों और यात्रियों दोनों को सुविधा मिल सके। फिलहाल घुमारवीं में लगभग 90 टैक्सियां रोजाना परिवहन सुविधा प्रदान करती हैं। स्थायी स्टैंड न होने के कारण टैक्सी चालकों को पूरे दिन अपने वाहन बाजारों और सड़कों के किनारे खड़े करने पड़ते हैं, जिससे ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था की स्थिति बनती रहती है। टैक्सी चालकों की यह 20 वर्ष पुरानी मांग थी कि उन्हें एक स्थायी और सुविधाजनक स्टैंड उपलब्ध कराया जाए। टैक्सी यूनियन की ओर से नगर परिषद, एसडीएम और डीएसपी घुमारवीं को इस विषय पर कई बार ज्ञापन सौंपे गए थे, जिसके बाद प्रशासन ने सीर खड्ड पुल के पास स्थान चिन्हित कर निर्माण कार्य आरंभ किया था।
विज्ञापन

कोट
टैक्सी स्टैंड का निर्माण कार्य फिर से शुरू कर दिया गया है। बरसात के कारण कुछ समय के लिए यह कार्य रुका हुआ था, लेकिन अब इसे तेजी से पूरा किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि जनवरी महीने में यह स्टैंड पूरी तरह से बनकर लोगों को समर्पित किया जाए। इससे न केवल टैक्सी चालकों को राहत मिलेगी, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी। - रीता सहगल, नगर परिषद अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed