{"_id":"674085c64947e63f92013474","slug":"ghumarwin-trifalghat-via-rohin-bus-route-started-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-126995-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं-त्रिफालघाट वाया रोहिण बस रूट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं-त्रिफालघाट वाया रोहिण बस रूट शुरू
Fri, 22 Nov 2024 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 22 Nov 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
-बस रूट शुरू होने पर लोगों ने किया कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। परिवहन निगम बिलासपुर की ओर से घुमारवीं-त्रिफालघाट वाया रोहिण, जोल, गल्लु नया बस रूट शुरू किया गया। इस मौके पर रोहिण पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सदर विधायक बंबर ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
स्थानीय लोगों ने बस रूट शुरू होने पर बंबर ठाकुर व परिवहन निगम का आभार जताया। गांव में बस पहुंचने पर लोगों ने जश्न मनाया और ढोल नगाड़े के साथ बस का स्वागत किया। चालक और परिचालक का भी लोगों ने स्वागत किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों की ओर से बंबर ठाकुर को सम्मानित किया गया। बंबर ठाकुर ने कहा कि काफी लंबे समय से लोग इस बस रूट की मांग कर रहे थे। इस क्षेत्र में बस सेवा होना आवश्यक था। इसके चलते यहां पर बस सेवा शुरू की गई है। उन्होंने लोगों को बस सेवा शुरू होने पर बधाई दी। वहीं रोहिण पंचायत प्रधान देवराज कौंडल ने बताया कि लोगों की काफी पुरानी मांग पूरी हुई है। पंचायत की ओर से भी बस सेवा शुरू करने के लिए लगातार कहा जा रहा था जिसके बाद बस सेवा शुरू हुई है।