{"_id":"65ae644dfaddb7b8320b4456","slug":"ghumarwin-city-immersed-in-ram-devotion-on-the-occasion-of-pran-pratistha-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-12082-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: राम भक्ति में डूबा घुमारवीं शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: राम भक्ति में डूबा घुमारवीं शहर
विज्ञापन
शहर में 20 जगह लगाए भंडारे
राम भक्तों ने एलईडी स्क्रीन पर देखा सीधा प्रसारण
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर घुमारवीं शहर में राम भक्तों ने भव्य कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान पूरा शहर रामभक्ति में डूब गया। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होते ही पूरा घुमारवीं भी राममय हो गया। मंदिर, बाजार, घर और दुकानें हर जगह भगवे झंडे और फूलों की सजावट की गई।
घुमारवीं शहर के पांच मंदिरों में एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। एलईडी से भक्तों को अयोध्या से रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। जैसे ही प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ वैसे ही पूरा शहर पटाखों की आवाज से गुंजायमान हो गया। दूसरी ओर सुबह से ही जगह-जगह भंडारे लगने शुरू हो गए। घुमारवीं शहर में 20 अलग स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया था। जहां पर खीर, जलेबी और गाजर का हलवा बांटा गया। वहीं कई मंदिरों में लंगर की व्यवस्था की गई। क्षेत्र के हर मंदिर में रामायण पाठ किया गया। इसके बाद हवन का आयोजन कर लोगों ने पूर्ण आहुति डालकर भगवान राम का आशीर्वाद लिया।
शहर के हर चौक चौराहे, मंदिर घर व्यापारिक प्रतिष्ठान श्री राम नाम लिखे भगवा झंडों से सजे थे। यहां तक की वाहनों पर भी भगवा झंडे लहराते नजर आए। घुमारवीं नगर परिषद के तहत पुराना बस अड्डा स्थित नरसिंह मंदिर, पुलिस परिसर में बने नरसिंह और हनुमान मंदिर, वार्ड नंबर 5 बजोहा में बने सनातन धर्म मंदिर, चेहड़ में बने शिव और गोगा मंदिर, वार्ड नंबर 6 टिकरी के जालपा माता मंदिर में सुंदरकांड का पाठ और पूजा हवन किए गए। महिलाएं टोलियों में घरों, मोहल्ले और मंदिरों में श्री राम का गुणगान करती रही। पूरा दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इसके लिए हर जगह विशेष व्यवस्था की गई थी। सोमवार को दोपहर तक बाजार रौनक कम दिखाई दी। क्योंकि अधिकतर लोग शहर और मंदिरों में लगाई गई बड़ी-बड़ी स्क्रीनों के आगे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने बैठे रहे। बाजार में मिट्टी के दीये की मांग काफी ज्यादा रही। ज्वेलरी शोरूम से लेकर मिट्टी के दीयों के दुकानों पर दोपहर बाद भक्तों ने खरीदारी की।