{"_id":"65eef10c11e120ee450960b7","slug":"get-health-cards-renewed-before-implementation-of-code-of-conduct-cmo-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-114402-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता लगने से पहले करवा लें स्वास्थ्य कार्डों का नवीनीकरण : सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता लगने से पहले करवा लें स्वास्थ्य कार्डों का नवीनीकरण : सीएमओ
विज्ञापन
-आवेदक प्रीमियम का भुगतान कर खुद भी वेबसाइट पर जाकर कर सकता है प्रक्रिया पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश और केंद्र सरकार की ओर से प्रायोजित स्वास्थ्य योजनाओं हिमकेयर,आयुष्मान भारत के अंतर्गत अस्पताल में दाखिल होने पर परिवार को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। हिमकेयर के अंतर्गत स्मार्ट कार्ड बनाने की सुविधा लोकमित्र केंद्र ,साइबर कैफे या आवेदक स्वयं www.hpsbys.in वेबसाइट पर आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर और श्रेणी प्रमाण-पत्र अपलोड कर, निर्धारित प्रीमियम का भुगतान कर बनवा सकते हैं।
सीएमओ डॉक्टर प्रवीण कुमार ने बयान जारी कर कहा कि हिमकेयर योजना के अंतर्गत श्रेणियों को ध्यान में रखते हुए प्रीमियम की दरें तय की गई हैं। कार्डों की वैद्यता तीन साल के लिए होगी। योजना के अंतर्गत लोकमित्र केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटर में नामांकन करने और दस्तावेजों को अपलोड करने के लिए लाभार्थी से प्रीमियम के अतिरिक्त 50 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। योजना में विभिन्न प्रकार की आम व गंभीर बीमारियों को शामिल किया गया है। लाभार्थी प्रदेश में हिमकेयर कार्ड के अंतर्गत पंजीकृत अस्पतालों में जाकर मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त पीजीआई चंडीगढ़ में भी इस कार्ड पर मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध है। बिलासपुर में बहुत से परिवारों के हिमकेयर के कार्ड की वैधता समाप्त हो चुकी है। उन्होंने अपने कार्डों का नवीनीकरण नहीं करवाया है। आग्रह किया कि लोकसभा के चुनाव के चलते आचार संहिता में कार्ड बनवाने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है, इसलिए समय रहते अपने कार्ड का नवीनीकरण करवा लें, ताकि बाद में परेशानी का सामना न करना पड़े।
इसके अलावा जिन परिवारों के आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कार्ड बने हैं, वे अपने कार्ड का सत्यापन लोकमित्र केंद्र/ साइबर कैफे या स्वयं https://beneficiary.nha.gov.in/ पर जाकर करवा लें। अगर उनका कार्ड किसी और परिवार के विरुद्ध बना हुआ होगा तो वह हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य योजना सोसाइटी/ अधिकृत एजेंसी से रद्द हो जाता है। ऐसे सभी रद्द आयुष्मान भारत कार्ड धारकों से अनुरोध है कि वे समय रहते अपना हिमकेयर योजना कार्ड बनवा लें, ताकि उपचार के दौरान किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।