{"_id":"69d6597c30b8cec4d5035e5d","slug":"general-zorawar-singh-sainik-welfare-committee-met-the-mla-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-157596-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जनरल जोरावर सिंह सैनिक कल्याण समिति ने की विधायक से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जनरल जोरावर सिंह सैनिक कल्याण समिति ने की विधायक से मुलाकात
Wed, 08 Apr 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
जनरल जोरावर सिंह सैनिक कल्याण समिति ने की विधायक से मुलाकात। स्रोत: समिति
क्षेत्र में सैनिक कल्याण, युवाओं को सेना की ओर प्रेरित करने पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं(बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र की नवगठित जनरल जोरावर सिंह सैनिक कल्याण समिति ने झंडूता विधायक जीत राम कटवाल से उनके कार्यालय में औपचारिक मुलाकात की। बैठक का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष कैप्टन हरवंश लाल ने किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर समिति और विधायक ने क्षेत्र में सैनिक कल्याण, युवाओं को सेना की ओर प्रेरित करने और गरीब लोगों की मदद जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
समिति के अध्यक्ष ने विधायक को समिति के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए बताया कि जनरल जोरावर सिंह सैनिक कल्याण समिति का मुख्य लक्ष्य योग्य युवाओं को सेना में भर्ती के लिए प्रेरित करना है। कहा कि समिति गरीब बच्चों को शिक्षा में आर्थिक सहायता देने, जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में मदद करने और आम गरीब लोगों की विभिन्न समस्याओं में सहयोग करने का कार्य करेगी। बैठक में समिति के अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इनमें चेयरमैन सूबेदार मेजर राम लाल ठाकुर, उपाध्यक्ष सूबेदार मदन सिंह ठाकुर, सचिव सूबेदार मेजर सुरेंद्र सिंह और सह-सचिव कैप्टन सुरेश कुमार शामिल थे। इन सभी ने विधायक से क्षेत्रीय सैनिक कल्याण और सामाजिक कल्याण से जुड़े मुद्दों पर अपने सुझाव साझा किए।
मुलाकात में समिति के अन्य सदस्य भी सक्रिय रूप से शामिल हुए। इसमें कोषाध्यक्ष कश्मीर सिंह, प्रेस सचिव महेंद्र सिंह, प्रचारक पवन कुमार,वरिष्ठ सलाहकार रमेश कुमार,सलाहकार महाजन सिंह, लेखाकार धनीराम के साथ ही क्षेत्र के अन्य लोगों में कृष्ण चन्द, रामपाल, रामलाल, कृष्णा सिंह, रमेश चंद, कुलदीप सिंह, शाक्ति, नंदलाल, संजीव, राकेश, बीरबल, प्रवीण, रवि, शेर सिंह उपस्थित रहे। विधायक जीत राम कटवाल ने समिति के सभी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सैनिक कल्याण समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक और कल्याण कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में समिति के प्रयासों को बढ़ावा देने और सैनिक कल्याण के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने में वह हमेशा तैयार रहेंगे।