फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ganga-Jamuni Tehzeeb seen in Sutlej Aarti

सतलुज आरती में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब

Fri, 21 Aug 2020 03:13 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
Ganga-Jamuni Tehzeeb seen in Sutlej Aarti
रंगनाथ मंदिरों के पास नाले नौण के सतलुज आरती का सर्व धर्म एकता भाईचारे का संदेश देते लोग। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। रंगनाथ मंदिरों के पास नाले नौण के समीप सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब के मुख्य सलाहकार एवं लाडली फाउंडेशन की राज्य उपाध्यक्ष निर्मला राजपूत की अगुवाई में वीरवार को सतलुज की आरती उतारी गई। वर्ष में चार बार होने वाली आरती में हिंदू एवं मुस्लिम दोनों समुदाय ने शिरकत करते मां सतलुज को नमन कर एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन

आरती के मुख्य अतिथि के रूप में सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सत्यदेव शर्मा और विशेष रुप से आरती के संयोजक ईशान अख्तर शामिल रहे।
विज्ञापन

रेनबो स्टार क्लब के पदाधिकारियों निर्मला राजपूत, नेहा वर्मा, तनवीर खान ने मुख्य अतिथि को माता वैष्णो देवी की चुनरी तथा गंगा मैया का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान गणेश पूजन, स्वास्तिक पूजन, कलश पूजन तथा हवन के बाद सतलुज आरती की गई। निर्मला राजपूत ने बताया कि पिछले कई वर्षों से रेनबो स्टार क्लब द्वारा गंगा आरती की तर्ज पर बिलासपुर जिले में सतलुज आरती आरंभ की गई है क्योंकि, बिलासपुर जी गोविंद सागर झील का नाम गुरु गोविंद सिंह जी के नाम पर रखा गया था। इसी के चलते उन्होंने वहां की झील का पूजन करना शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष में चार बार सतलुज आरती का आयोजन किया जाता है। जिसमें हिंदू-मुस्लिम सभी धर्मों के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। इस मौके पर लाडली फाउंडेशन की जिला कार्यकारी अध्यक्ष रेखा बिष्ट, सदर महासचिव कमला शर्मा, घुमारवीं ब्लॉक अध्यक्ष निशा सिंह, सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के प्रांत सह संयोजक यासीन मिर्जा एवं सरदार प्रताप सिंह बल्ला, रेनबो स्टार क्लब के पदाधिकारी तनवीर खान, करमचंद, नेहा वर्मा, अजय कौशल, रमा शर्मा, विशाल हिंदू सभा के अध्यक्ष ठाकुर रजनी बाला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed