{"_id":"68876e66e2f1389047027691","slug":"ganesh-idol-installation-in-vishwakarma-temple-on-august-27-preparations-begin-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-141409-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विश्वकर्मा मंदिर में गणेश प्रतिमा स्थापना 27 अगस्त को, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विश्वकर्मा मंदिर में गणेश प्रतिमा स्थापना 27 अगस्त को, तैयारियां शुरू
विज्ञापन
बिलासपुर शहर के विश्वकर्मा मंदिर की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। स्रोत: मंदिर समिति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीब वर्ग की बेटियों की शादी के लिए सामुदायिक भवन निशुल्क देने का लिया निर्णय
बैठक में तय हुआ उत्सव का कार्यक्रम, 5 सितंबर को होगा भंडारा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बाबा विश्वकर्मा मंदिर में गणेश उत्सव के सफल आयोजन को लेकर प्रधान मदन कुमार राणा की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि इस वर्ष गणेश स्थापना 27 अगस्त, बुधवार को की जाएगी।
प्रवक्ता अनीश ठाकुर ने बताया कि श्री गणेश कथा का शुभारंभ 29 अगस्त, शुक्रवार से होगा। पूर्णाहुति एवं विसर्जन 4 सितंबर, गुरुवार को संपन्न होगा। इसके उपरांत 5 सितंबर, शुक्रवार को शहरवासियों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन विश्वकर्मा मंदिर में होगा। उन्होंने बताया कि जन सहयोग से मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन का निर्माण युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। भवन को शीघ्र ही पूरा कर आम जनता को समर्पित किया जाएगा। यह भवन न्यूनतम शुल्क पर शहर के लोगों के लिए उपलब्ध रहेगा। गरीब वर्ग की बेटियों की शादी के लिए भवन निशुल्क देने का भी निर्णय लिया गया है। बैठक में श्यामलाल पंवर, अमित कुमार, कश्मीर सिंह, दीपक राणा, राजकुमार, जगत ठाकुर, रमेश धीमान, चंदन शर्मा, पवन कुंदी, विनोद शर्मा, रितेश मेहता, पंडित ओमप्रकाश, विपिन कुंदी, पंकज मेहता, बृजेश कौशल, कमल किशोर, यशपाल आनंद, सजीवन शर्मा, संदीप मेहता, राज वर्मा, कुलभूषण मेहता, अजय चंदेल, रिंपी सूद, राकेश शर्मा, सुनील पंवर और मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।