{"_id":"665c67cf3b6a8847870a54c9","slug":"future-of-candidates-in-three-tier-security-circle-counting-of-votes-tomorrow-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-118259-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में प्रत्याशियों का भविष्य, मतगणना कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में प्रत्याशियों का भविष्य, मतगणना कल
विज्ञापन
छात्र पाठशाला बिलासपुर और कल्लरी कॉलेज में होगी काउंटिंग
- एजेंटों को सुबह 6:00 से 7:00 बजे तक ही मिलेगा प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में लोकसभा चुनावों की मतगणना मंगलवार को छात्र पाठशाला बिलासपुर और डिग्री कॉलेज कल्लरी में होगी। छात्र पाठशाला बिलासपुर में सदर और श्री नयनोदवी जी विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम से मतगणना की जाएगी। कल्लरी कॉलेज में घुमारवीं और झंडूता विधानसभा चुनावों की मतगणना की जाएगी। मतगणना सुबह 8:00 बजे शुरू हो जाएगी। दोनों जगह बनाए ईवीएम स्ट्रांग रूम को तीन स्तरीय सुरक्षा दी गई है। सुरक्षा के लिए पहला घेरा अर्धसैनिक बल, दूसरा घेरा ऑर्मड फोर्स और तीसरा घेरा स्थानीय पुलिस का लगाया गया है। मतगणना केंद्रों पर संबंधित एसडीएम और आरओ अधिकारियों की ओर से जारी पहचान पत्र के अनुसार ही पुलिस कर्मचारियों को प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी।
मतगणना केंद्रों से 100 मीटर तक के क्षेत्र में कोई भी वाहन नहीं ले जाने दिया जाएगा। एसडीएम और आरओ के अतिरिक्त मतगणना केंद्रों तक कोई भी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु और मोबाइल ले जाना वर्जित रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक वस्तु और मोबाइल को गेट पर ही जमा करवाना पड़ेगा। नतीजे सुनने आए लोगों को बिलासपुर के छात्र पाठशाला के खेल मैदान और घुमारवीं में कॉलेज एंट्री गेट के दोनों तरफ खड़े रहने की व्यवस्था रहेगी। सभी काउंटिंग एजेंट और पोलिंग एजेंटों के लिए मतगणना केंद्रों में प्रवेश मंगलवार को सुबह 6:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक रहेगा। उसके बाद कोई प्रवेश नहीं होगा। एक बार जब मतगणना केंद्र में प्रवेश हो गया तो नतीजे के बाद ही मतगणना केंद्रों से बाहर आ सकेंगे।