{"_id":"6aa0597c058099ec8f071b57","slug":"kuhamjhawad-defeats-chalaihli-school-in-kho-kho-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-167278-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: खो-खो में कुहमझवाड़ ने चलैहली स्कूल को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: खो-खो में कुहमझवाड़ ने चलैहली स्कूल को दी मात
विज्ञापन
कंदरौर स्कूल में चल रही खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उपस्थित खिलाड़ी व अन्य।
कंदरौर स्कूल में खंड स्तरीय खेलों का आज होगा समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंदरौर में अंडर-19 छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न मुकाबले हुए। इसमें सदर खंड के 10 स्कूलों की करीब 100 छात्रा खिलाड़ी भाग ले रही हैं।
इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में छात्रा खिलाड़ी कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और वॉलीबाल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है। खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगा। खेल प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि बैडमिंटन में बिलासपुर ने घागस को 2-0, कुहमझवाड़ ने ग्वालमुथानी को 2-0 से मात दी। खो-खो में कुहमझवाड़ ने चलैहली स्कूल को 11-0 से मात दी। कबड्डी में बिलासपुर ने कंदरौर स्कूल को 34-25 और बल्हचुरानी ने मल्यावर को 26-12 से मात दी। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य निर्मला चौहान आदि उपस्थित रहे।