फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Fruit orchards will strengthen the villagers' economy.

Bilaspur News: फलदार बगीचे से ग्रामीणों की आर्थिकी होगी मजबूत

Fri, 09 Oct 2026 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Fruit orchards will strengthen the villagers' economy.
ग्राम पंचायत बड़गांव के वार्ड-1 में तैयार किए जा रहे बगीचे में पहुंचे प्रधान व ग्रामीण। स्रोत:
बड़गांव में वीबीजी रामजी योजना के तहत नींबू, मौसमी, लीची और अमरूद के पौधे लगाए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत बड़गांव के वार्ड नंबर एक में वीबीजी रामजी योजना के तहत फलदार पौधों का बगीचा तैयार किया जा रहा है। बगीचे में नींबू, मौसमी, लीची और अमरूद के पौधे लगाए गए हैं। पंचायत की ओर से पौधों की देखरेख और सिंचाई के लिए भी उचित प्रबंध किए गए हैं।

पंचायत प्रधान मंगल ठाकुर ने बताया कि योजना का उद्देश्य पंचायत क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और ग्रामीणों की आर्थिकी मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि इस भूमि पर विकसित किए जा रहे फलदार बगीचे से आने वाले समय में किसानों की आय बढ़ाने के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने बताया कि पौधों की देखरेख के लिए जॉब कार्ड धारकों को लगाया गया है। पंचायत की ओर से पौधों की सिंचाई और सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। प्रधान ने कहा कि पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। सभी वार्डों में इसी तरह के कार्य करवाने की योजना है। कार्य पूरा होने के बाद पंचायत प्रधान मंगल ठाकुर ने बगीचा स्थल का निरीक्षण किया और पौधों की स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर पंचायत सदस्य जितेंद्र पाल, नवीन कुमार, पवन कुमार, नंदकिशोर, देवराज, कुलदीप चंद सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। स्थानीय ग्रामीणों ने पंचायत के इस प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed