फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Freedom fighter's wife Sarvani Devi passes away at the age of 105.

Bilaspur News: स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी सरवनी देवी का 105 वर्ष की आयु में निधन

Wed, 29 Jul 2026 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Freedom fighter's wife Sarvani Devi passes away at the age of 105.
सरवनी देवी। फाइल फोटो
तकनीकी शिक्षा मंत्री व पूर्व मंत्री ने जताया शोक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत छंदोह के गांव जसवानी निवासी और स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय मुंशी राम की पत्नी सरवनी देवी का मंगलवार को 105 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन का समाचार मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। ग्रामीणों के अनुसार सरवनी देवी का जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा और वह हमेशा सभी के सुख-दुख में सहभागी रहती थीं। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र गर्ग ने सरवनी देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। परिजनों के अनुसार सरवनी देवी का अंतिम संस्कार मंगलवार को उनके पैतृक गांव जसवानी में पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed