फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Free cancer screening camp on 19th January in Ghumarwin

Bilaspur News: घुमारवीं में 19 जनवरी को निशुल्क कैंसर जांच शिविर

Wed, 17 Jan 2024 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Free cancer screening camp on 19th January in Ghumarwin
-नेत्र और दंत चिकित्सक भी देंगे सेवाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। चेतना संस्था एवं ह्यूमिनिटी फर्स्ट के संयुक्त तत्वावधान में 19 जनवरी को निशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन घुमारवीं में किया जाएगा। चिकित्सा, दंत और नेत्र विशेषज्ञ भी इस शिविर में सेवाएं देंगे। यह जानकारी संस्था समाजसेवी हरीश नड्डा ने दी।

बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि चेतना संस्था की रजत जयंती के उपलक्ष्य पर इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर, महिलाओं में स्तन कैंसर, मुंह और रक्त कैंसर की जांच की जाएगी। शिविर में मुख्य रूप से डॉ. धर्मेंद्र ढिल्लों, डॉ. कलश, डॉ. गुलशन और डॉ. रमन सहित 30 सहायक विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। इसके अलावा डॉ. शिवानी चंदेल, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रमन शर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रुति कौशल, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. भूपेंद्र शर्मा भी मौजूद रहेंगे। वहीं एम्स बिलासपुर के भी विशेषज्ञ इसमें सेवाएं देंगे। लोगों को इस स्वास्थ्य शिविर में निशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि फरवरी में इसी प्रकार के तीन निशुल्क स्वास्थ्य शिविर सदर, झंडूता और श्री नयनादेवी जी में आयोजित होंगे। प्रयास सफल हुआ तो पूरे प्रदेश में इस प्रकार का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं। इस मौके पर चेतना संस्था के प्रशासनिक अधिकारी कश्मीर ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed