फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Four people were detained for running the business of lending money without a license

बिना लाइसेंस के ऋण देने का कारोबार करने के आरोप में चार लोगों को हिरासत में लिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Four people were detained for running the business of lending money without a license
बिना लाइसेंस के ऋण देने का कारोबार करने के आरोप में चार लोगों को हिरासत में लिया
विज्ञापन

बिलासपुर (रामपुर)। उच्चाधिकारियों के आदेश पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को बिना लाइसेंस ऋण देने का कारोबार करने वाले लोगों के प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई की भनक पाकर अवैध रूप से कारोबार करने वाले कुछ लोग अपने प्रतिष्ठानों में ताले मारकर खिसक लिए। पुलिस ने सर्राफ का कारोबार करने वाले चार व्यापारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया और पुलिस उन्हें कोतवाली ले गई। सर्राफा एसोसिएशन ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए अपनी दुकानें बंद कर दीं और कोतवाली में पहुंचकर विरोध जताया। बाद में दोनों पक्षों की वार्ता के बाद पुलिस ने चारो कारोबारियों को छोड़ दिया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने मंगलवार की दोपहर नगर में भगवान महावीर रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर बिना लाइसेंस के ऋण देने का कार्य करने के आरोप में छापामार कार्रवाई की। मगर पुलिस के पहुंचने से पहले ही प्रतिष्ठान स्वामी दुकान में ताला लगा कर कहीं चला गया। इसके बाद पुलिस ने एक अन्य दो दुकानों से चार लोगों को बिना लाइसेंस के ब्याज पर पैसों का लेन-देन करने के आरोप में दबोच लिया। पुलिस चारों सराफ व्यवसायियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर कोतवाली ले जाने लगी। कुछ ही देर में एसोसिएशन अध्यक्ष कमल कुमार अग्रवाल, महामंत्री गगन अग्रवाल के नेतृत्व में तमाम सराफ कारोबारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी से सराफ व्यवसायियों को इस तरह दुकान से गाड़ी में बिठा कर थाने ले जाने की बात का विरोध किया। सीओ ने उन्हें बताया कि कुछ लोग बिना लाइसेंस के अवैध रूप से ब्याज पर पैसे का लेनदेन कर रहे हैं, जिसकी उनके द्वारा जांच की जा रही है वह कोतवाली ले जाकर जांच करेंगे। पुलिस सभी को कोतवाली ले गई। इसके बाद सराफ एसोसिएशन पुलिस कार्रवाई के विरोध पूरे नगर के सराफ की दुकानों को बंद करा दिया। पुलिस की कार्रवाई करने के तरीके को गलत बताते हुए तमाम व्यापारी कोतवाली पहुंच गए। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष चित्रक मित्तल, व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष धन्नूमल बंसल, नगर अध्यक्ष हरवंश सिंह तनेजा, सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष कमल अग्रवाल, महामंत्री गगन अग्रवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रमोद कुमार जौहरी, रितेश अग्रवाल, राजेश सैनी आदि ने कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने मौजूद एसडीएम मयंक गोस्वामी, पुलिस क्षेत्राधिकारी और कोतवाली प्रभारी से पुलिस द्वारा उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए हिरासत में लिए व्यापारियों को छोड़ने की मांग की। बाद में तय हुआ कि पैसे के लेनदेन का कार्य केवल लाइसेंस धारक ही करेंगे और जिनके लाइसेंस रिनुअल के लिए गए हुए हैं वह जब तक रिनुअल होकर नहीं आएंगे, तब तक वह लोग ब्याज का कार्य नहीं करेंगे तथा किसी का भी किसी तरह उत्पीड़न नहीं करेंगे। सभी लाइसेंस धारक अपने लाइसेंस की छाया प्रति कोतवाली में जमा कराएंगे। बाद में पुलिस ने चारों कारोबारियों को छोड़ दिया। इस मौके पर व्यापारी अतिन अग्रवाल, संजीव रस्तोगी, सर्वेश रस्तोगी, पंकज अग्रवाल, हरदेव रस्तोगी, जगदीश पाल, संजय रस्तोगी, मनोज रस्तोगी, अमित रस्तोगी, अंशुल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई से बच निकले असली सफेदपोश
पुलिस सूत्रों के अनुसार ब्याज के उत्पीड़न से परेशान कुछ लोगों ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी कि नगर में कुछ लोग अवैध रूप से बिना लाइसेंस के पैसे के लेनदेन का कार्य कर रहे हैं। वह लोग से भारी ब्याज वसूल रहे हैं और विरोध करने पर उनका जबरदस्त मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। कुछ लोगों ने आत्महत्या करने की नौबत आने तक की बात अधिकारियों से शिकायत के रूप में कही थी। उच्च अधिकारियों ने मामले की जांच उप जिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी को दी थी। एसडीएम ने भी नायब तहसीलदार अमरपाल सिंह से मामले की जांच कराई थी, लेकिन जांच पूरी नहीं हो सकी। मंगलवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी ने भी कोतवाली प्रभारी के साथ छापामार कार्रवाई की। कोतवाली में मौजूद लोगों में चर्चा थी कि पुलिस ने ब्याज पर पैसे देने का कार्य करने वाले लोगों की तरफ नजर उठाकर भी नहीं देखा है। जबकि, पुलिस केवल सर्राफ का कारोबार करने वाले लाइसेंस धारकों को ही परेशान करती रही। लोगों में चर्चा थी कि पुलिस ने जांच के दौरान जांच के रुख को गलत दिशा में मोड़ दिया और ऐसे में सूदखोरी का अवैध कार्य करने वाले असली सफेदपोश पूरी तरह से बच निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफ कारोबारियों के बचाव में कोतवाली पहुंचे तमाम लोग
पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह द्वारा बिना लाइसेंस सराफ कारोबारियों के खिलाफ अवैध सूद वसूलने की कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने की सूचना पाकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष चित्रक मित्तल, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रमोद कुमार जौहरी, व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष धन्नूमल बंसल, नगर अध्यक्ष हरवंश सिंह तनेजा, राजेश कुमार सैनी, रितेश अग्रवाल आदि आदि संभ्रांत लोग कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने एसडीएम व सीओ तथा कोतवाली प्रभारी से वार्ता का मामले को निपटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed