फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Four main accused, including Phandi, remanded to four days' police custody in axe attack case.

Bilaspur News: कुल्हाड़ी हमले में फांदी सहित चार मुख्य आरोपी चार दिन की पुलिस रिमांड पर

Sat, 11 Jul 2026 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Four main accused, including Phandi, remanded to four days' police custody in axe attack case.
आरोपी सौरभ पटियाल।
मंडी-भराड़ी पुल पर युवक पर जानलेवा हमले के मामले में अदालत का आदेश
विज्ञापन

आरोपी धीरज धर्माणी को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मंडी-भराड़ी पुल के समीप युवक पर कुल्हाड़ी से किए गए जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार चार मुख्य आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सौरभ पटियाल उर्फ फांदी, कुलभूषण ठाकुर उर्फ लक्की, सूर्या चंदेल और अनिल कुमार को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। वहीं, मामले में पहले गिरफ्तार धीरज धर्माणी पहले ही न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
आठ जुलाई की सुबह करीब 10 बजे मंडी-भराड़ी पुल के पास सनी गिल पर दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से हमला किया गया था। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे उपचार के लिए एम्स बिलासपुर में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद सदर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विशेष जांच दल का गठन किया था। पुलिस ने लगातार 28 घंटे तक अभियान चलाकर तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और खुफिया सूचना के आधार पर मामले का खुलासा किया। जांच में सामने आया कि वारदात के बाद आरोपी बैरी-दड़ोला में पहली कार छोड़कर लगातार आठ वाहन बदलते रहे। उन्होंने मुख्य मार्गों की बजाय संपर्क मार्गों का इस्तेमाल किया, मोबाइल फोन बंद रखे और पहले बरठीं, बाद में कुल्लू के बंजार क्षेत्र के जंगलों में छिपे रहे। पुलिस ने बंजार के जंगलों से सौरभ पटियाल, कुलभूषण ठाकुर और सूर्या चंदेल को गिरफ्तार किया। इसके बाद फरारी में सहयोग देने के आरोप में अनिल कुमार और धीरज धर्माणी को भी गिरफ्तार किया गया। बताते चलें कि सूर्या चंदेल बजरंग दल का जिला पदाधिकारी भी है। वहीं गो रक्षा के लिए भी सोशल मीडिया पर हमेशा वायरल रहता है। वहीं अनिल व्यापार मंडल बरठीं का प्रधान है। धीरज धर्माणी की पत्नी बाड़ी करंगोड़ा की पंचायत प्रधान है। धीरज पर पहले भी हत्या के प्रयास के दो मामले दर्ज हैं। इसके अलावा कुलभूषण उर्फ लक्की पर भी पहले आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं अब कुल्हाड़ी कांड में सबके नाम आए हैं। अब चार दिन के पुलिस रिमांड के दौरान जांच टीम आरोपियों से वारदात की पूरी साजिश, हमले में इस्तेमाल हथियार, फरारी के दौरान इस्तेमाल किए गए वाहनों, घटना में शामिल अन्य लोगों,आरोपियों की आपसी भूमिका को लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

2024 के मामले से ही जुड़ी हैं कड़ियां
बताते चलें कि सन्नी गिल ने जून 2024 में बिलासपुर कोर्ट में पेशी पर आए सौरभ पटियाल पर परिसर के बाहर गोलीबारी की। इस हमले में सौरभ पटियाल घायल हो गया। इसी का बदला लेने के लिए अब यह हमला हुआ। हालांकि जानकारी यह है कि आरोपी सौरभ पटियाल सन्नी गिल को जान से नहीं मारना चाहता था। उसने उसे डराने के लिए यह हमला किया और उसकी टांगों पर कुल्हाड़ी से वार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की सुरक्षा में सन्नी गिल
घायल सन्नी गिल का एम्स में ऑपरेशन हो गया है और उसे आइसोलेशन में रखा गया है। उसके कमरे के बाहर पुलिस की कड़ी सुरक्षा है। बताया जा रहा है कि वो बार बार यही बोल रहा है कि उसे जल्द ठीक होकर घर जाना है। हालांकि जब उसपर हमला हुआ तब से ही वो सहमा हुआ है। हमले के दौरान भी वो बार बार लोगों से पुलिस को बुलाने के लिए कह रहा था।

आरोपी सौरभ पटियाल।

आरोपी सौरभ पटियाल।

आरोपी सौरभ पटियाल।

आरोपी सौरभ पटियाल।

आरोपी सौरभ पटियाल।

आरोपी सौरभ पटियाल।

आरोपी सौरभ पटियाल।

आरोपी सौरभ पटियाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed