{"_id":"6acf5ad5c99c6508150d34c8","slug":"foundation-stone-laid-for-community-center-and-youth-club-building-in-gavna-bilaspur-news-c-178-1-ssml1035-172375-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: गावणा में सामुदायिक केंद्र और नवयुवक मंडल भवन का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: गावणा में सामुदायिक केंद्र और नवयुवक मंडल भवन का शिलान्यास
विज्ञापन
गावणा में सामुदायिक केंद्र और नवयुवक मंडल भवन का शिलान्यास
विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा, ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रोहड़ू।
रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने बुधवार को विकास खंड रोहड़ू की गावणा पंचायत में सामुदायिक केंद्र और नवयुवक मंडल भवन का शिलान्यास किया। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के अंतर्गत बनने वाले इन भवनों से क्षेत्र के लोगों और युवाओं को सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस अवसर पर विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। सामुदायिक केंद्र के निर्माण से स्थानीय लोगों को सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए उचित स्थान मिलेगा। वहीं, नवयुवक मंडल भवन युवाओं को बैठकों, सामाजिक गतिविधियों और जनहित के कार्यों के लिए मंच उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा और भवनों का निर्माण कार्य पूरा करवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की सुविधाओं से सामाजिक एकता मजबूत होने के साथ युवाओं की रचनात्मक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान ग्राम पंचायत प्रधान पूजा शर्मा, उपप्रधान भूपिंदर सिंह मूलटा सहित पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।