फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Public inconvenienced by staff shortage at Rampur Cooperative Bank

सहकारी बैंक रामपुर में स्टाफ की कमी से जनता परेशान : नरेश चौहान

Wed, 14 Oct 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Public inconvenienced by staff shortage at Rampur Cooperative Bank
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की रामपुर शाखा में स्टाफ की कमी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैंक पहुंचने वाले लोगों को पासबुक प्रिटिंग और अन्य कार्यों को निपटाने के लिए घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष रामपुर नरेश चौहान ने बैंक में पिछले करीब छह महीनों से कर्मचारियों की कमी पर चिंता जताते हुए बैंक प्रबंधन से जल्द पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध करवाने की मांग की है। नरेश चौहान ने कहा कि कर्मचारियों की कमी के कारण पासबुक प्रिंटिंग जैसे जरूरी काम भी समय पर नहीं हो पा रहे हैं। सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्य करवाने के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कई बार पूरा दिन कतार में खड़े रहने के बावजूद लोगों के काम नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों से बैंक पहुंचने वाले लोगों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। बैंक आम जनता के लिए महत्वपूर्ण संस्थान है, इसलिए यहां पर्याप्त कर्मचारियों की व्यवस्था करना प्रबंधन की प्राथमिकता होनी चाहिए। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों और बैंक प्रबंधन से मांग की कि रामपुर शाखा में आवश्यकतानुसार कर्मचारियों की तत्काल तैनाती की जाए, ताकि लोगों को समय पर बैंकिंग सेवाएं मिल सकें और उन्हें अनावश्यक रूप से लंबी कतारों में खड़ा न रहना पड़े। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस समस्या का जल्द समाधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article