फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Road construction from Shamshar to Chalohan

Bilaspur News: शमशर से चलोहान तक 10 करोड़ से होगा सड़क का निर्माण

Wed, 14 Oct 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Road construction from Shamshar to Chalohan
शमशर से चलोहान सड़क का भूमिपूजन, निर्माण कार्य शुरूसाढ़े तीन किमी सड़क पर खर्च होंगे 10 करोड़ आ
भूमिपूजन के साथ काम शुरू, ग्रामीणों ने प्रसाद बांटकर मनाई खुशी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। आनी खंड की कमांद पंचायत में शमशर से चलोहान तक करीब साढ़े तीन किमी लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)- 4 के तहत 10 करोड़ खर्च की लागत से सड़क बनेगी। बुधवार को सड़क का निर्माण कार्य बुधवार को विधिवत भूमिपूजन के साथ शुरू हो गया। निर्माण कार्य का शुभारंभ पंचायत कमांद के प्रधान देवेंद्र ठाकुर और पंचायत सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य रीमा ठाकुर भी उपस्थित रहीं। भूमिपूजन के अवसर पर पंडित हरि नंद शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना की और हवन करवाया। इसके बाद सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रसाद बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। प्रधान देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि आजादी के करीब 80 वर्ष बाद गांव के लोगों को सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद पूरी हो रही है। सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए इसे ग्रामीणों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य रीमा ठाकुर, लता देवी, प्रेमलता, उपप्रधान, हेमराज, संदीप पठानिया, सुरजीत बशेहरी, निहाल चंद, सुंदर ठाकुर सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article