फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Uproot Cannabis' campaign conducted in Theog's Ward-4; message of de-addiction conveyed

Bilaspur News: ठियोग के वार्ड-4 में चलाया भांग उखाड़ो अभियान, नशामुक्ति का दिया संदेश

Wed, 14 Oct 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Uproot Cannabis' campaign conducted in Theog's Ward-4; message of de-addiction conveyed
खाली जगहों पर उगे भांग के पौधों को सफाई कर्मियों ने हटाया, लंबे समय से उठ रही थी मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग कस्बे के वार्ड नंबर-चार में नगर परिषद की ओर से भांग उखाड़ो अभियान चलाया गया। इस दौरान सफाई कर्मियों ने खाली पड़ी जगहों और अन्य स्थानों पर उगे भांग के पौधों को उखाड़कर हटाया। नगर परिषद की इस कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है। बरसात के दौरान वार्ड में भांग के पौधे काफी बड़े हो गए थे। खाली जगहों पर बड़ी संख्या में पौधे उगने से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ रही थी। क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद से इन्हें हटाने और वार्ड में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ स्थानों पर लोगों को भांग के पौधों को रगड़ते हुए भी देखा जाता था। ऐसे में इन पौधों को समय रहते हटाना जरूरी था। लोगों की मांग पर नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर भांग के पौधों को उखाड़ा। क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद के इस कदम की सराहना करते हुए मांग की कि भविष्य में भी ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएं। साथ ही खाली पड़ी जगहों की समय-समय पर सफाई करवाई जाए, ताकि वार्ड में स्वच्छता बनी रहे और नशे से जुड़ी गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article