{"_id":"6a4506b91c11f02f8c0e620b","slug":"former-health-minister-and-five-time-mla-raja-vijendra-singh-passes-away-bilaspur-news-c-176-1-ssml1044-172929-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पूर्व मंत्री और पांच बार विधायक रहे राजा विजेंद्र सिंह का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पूर्व मंत्री और पांच बार विधायक रहे राजा विजेंद्र सिंह का निधन
Wed, 01 Jul 2026 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने जताया निधन पर शोक
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे राजा विजेंद्र सिंह का बुधवार को दिल्ली स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही नालागढ़ समेत पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक जगत की अनेक हस्तियों ने उनके निधन को प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। राजा विजेंद्र सिंह का जन्म 26 जून 1946 को नालागढ़ रियासत में हुआ था। उन्होंने वर्ष 1977, 1982, 1985, 1990 और 1993 में नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्होंने मई 1982 से अप्रैल 1983 तक मुख्य संसदीय सचिव और वर्ष 1983-84 और 1988-89 में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। परिजनों के अनुसार वीरवार को उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के उपरांत खेड़ा में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रदेश के विकास, विशेषकर सोलन जिले के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास में उल्लेखनीय योगदान रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक चौधरी राम कुमार, नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा, पूर्व विधायक केएल ठाकुर, पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने भी गहरा शोक व्यक्त किया।