{"_id":"6ad128999d9f2b6aa707e71b","slug":"football-ground-to-be-built-at-baddhaghat-in-ghumarwin-at-a-cost-of-rs-35-crore-dharmani-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-169949-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमारवीं के बद्धाघाट में 3.5 करोड़ से बनेगा फुटबॉल मैदान : धर्माणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमारवीं के बद्धाघाट में 3.5 करोड़ से बनेगा फुटबॉल मैदान : धर्माणी
विज्ञापन
राजकीय उच्च पाठशाला चुवाड़ी के बच्चों को कुल्लू-मनाली और टकरेड़ा के विद्यार्थियों को अमृतसर का कराया जाएगा शैक्षणिक भ्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बद्धाघाट में करीब 3.5 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक फुटबॉल मैदान का निर्माण किया जा रहा है। इससे क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को फुटबॉल खेलने के लिए उच्च स्तरीय खेल सुविधाएं मिल सकेंगी। यह घोषणा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने वीरवार को विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ संवाद के दौरान की। अपने दौरे के दौरान मंत्री ने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनके पसंदीदा खेलों की जानकारी ली, जिस पर बच्चों ने फुटबॉल में अपनी विशेष रुचि जाहिर की। इसके जवाब में मंत्री ने बद्धाघाट में बन रहे फुटबॉल मैदान के बारे में बताते हुए कहा कि इसके तैयार होने से स्थानीय खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता निखारने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। संवाद कार्यक्रम के दौरान जब विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण पर जाने की इच्छा जताई, तो तकनीकी शिक्षा मंत्री ने तुरंत इसकी स्वीकृति दी। उन्होंने घोषणा की कि राजकीय उच्च पाठशाला चुवाड़ी के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय कुल्लू-मनाली शैक्षणिक भ्रमण की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, राजकीय उच्च पाठशाला टकरेड़ा के विद्यार्थियों को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थलों बाघा बॉर्डर, गोल्डन टेंपल तथा जलियांवाला बाग, अमृतसर का भ्रमण कराया जाएगा। मंत्री ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव छात्रों के संपूर्ण विकास के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे शैक्षणिक भ्रमण बच्चों को किताबी दुनिया से आगे बढ़कर विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों और उनके महत्व को करीब से समझने का अवसर प्रदान करते हैं। इस अवसर पर उप निदेशक उच्च शिक्षा (स्कूल) नरेश चंदेल सहित दोनों विद्यालयों के शिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।