फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Food items being sold without license during summer festival

Bilaspur News: ग्रीष्मोत्सव में बिना लाइसेंस के बेचे जा रहे खाद्य पदार्थ

Sun, 07 Apr 2024 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Food items being sold without license during summer festival
- संबंधित विभाग की ओर से नहीं की जा रही कोई कार्रवाई
विज्ञापन

- विभाग ने अभी तक नहीं जांचे दुकानदारों के दस्तावेज

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव में अस्थायी दुकानों में बिना फूड सेफ्टी लाइसेंस के खाद्य पदार्थ बेचे जा रहे हैं। फिर भी संबंधित विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
मेले में खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों को न तो पंजीकरण के बारे पता है और न ही किसी लाइसेंस की जानकारी है। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि संबंधित विभाग आखिर क्यों बेखबर है। विभाग ने इस और कोई ध्यान देने की जरूरत क्यों नहीं समझी। मेले को लगे 2 दिन बीत चुके हैं। विभाग ने अभी तक किसी भी दुकानदार का लाइसेंस सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच नहीं की है। मेले में कई अस्थायी मिठाई, चाय, समोसे, चाट पापड़ी, आइसक्रीम, गोलगप्पे, जलेबी और अन्य खाद्य सामग्री की दुकानें लगाई गई हैं। फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने भी किसी भी तरह की खाद्य सामग्री को बेचने के लिए दुकानदार को लाइसेंस बनवाना अनिवार्य किया है। मेले में अस्थायी दुकानें लगाने वाले धूल मिट्टी से सने खाद्य पदार्थ सरेआम बेचकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करते हैं। वहीं दुकानों में सफाई तक का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है।
विज्ञापन

कोट्
विभाग समय-समय पर खाद्य सामग्री बेचने वाले सभी दुकानदारों को लाइसेंस बनवाने सहित अन्य जरूरी बातों के लिए जागरूक करता है। मेले में लगी अस्थायी खाद्य सामग्री बेचने वालों दुकानदारों के लाइसेंस जांचने के लिए भी टीम भेजी जाएगी। जिन दुकानदारों के पास लाइसेंस नहीं होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महेश शर्मा, खाद्य सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed