{"_id":"5e80ca3b8ebc3e774b5e2926","slug":"food-bilaspur-news-sml3290002102","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री नयना देवी मंदिर न्यास गरीब परिवारों को बांटेगा अन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री नयना देवी मंदिर न्यास गरीब परिवारों को बांटेगा अन्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री नयना देवी (बिलासपुर)। मंदिर न्यास श्री नयना देवी जी की तरफ से गरीब लोगों को अब श्रद्धालुओं के द्वारा दिया गया अनाज बांटा जाएगा। यह एक सराहनीय प्रयास है और इसे मंदिर न्यास श्रीनयना देवी ने शुरू किया है।
इसके तहत मंदिर के लंगर भवन में सारा सामान गठरी में भरा जा रहा है और हर एक गठरी में लगभग 5 किलो आटा, 2 किलो चावल, 1 किलो दाल और एक बिस्किट का पैकेट डालकर पैकिंग की गई। यह राशन अब जरूरतमंदों को और गरीबों को बांटा जाएगा। मंदिर न्यास के अध्यक्ष एसडीएम स्वारघाट सुभाष गौतम ने बताया कि मंदिर न्यास का हमेशा ही गरीबों के उत्थान के लिए अहम योगदान रहा है और अब इस विपदा की घड़ी में भी जिन लोगों को दो वक्त की रोटी नहीं मिल रही उन लोगों के लिए मंदिर न्यास के द्वार हमेशा खुले हैं।
उन्हें न्यास की तरफ से राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। जबकि मंदिर अधिकारी हुसन चंद का कहना है कि मंदिर न्यास ने अन्न देने का कार्य गरीब लोगों के लिए शुरू किया है। इसके तहत जिसके पास राशन नहीं है और राशन नहीं खरीद सकता तो वह संपर्क कर सकता है।