फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   food

अब लोगों को घरद्वार पर मिलेगी सब्जी और फल : उपायुक्त

Sat, 28 Mar 2020 09:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
food
बिलासपुर। कर्फ्यू के दौरान लोगों को पेश आ रही है परेशानियों को दूर करने के लिए जिला प्रशासन कड़े कदम उठा रहा है। अब लोगों को अपने घरद्वार पर ही जरूरी सामग्री और सब्जी, फल आदि मुहैया करवाने का प्रावधान किया गया है। इसके लिए जिला प्रशासन ने एपीएमसी और नगर परिषद के पार्षदों को उक्त जिम्मेवारी सौंपी है। इसके लिए लोगों को कम से कम 200 रुपये का ऑर्डर देना होगा। ऑर्डर के बाद अगले दिन दो बजे से पहले सामान घर पहुंच दिया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने बताया कि लोगों को जरूरत की हर सामग्री घर पर मिले और कोरोना वायरस की चेन को तोड़ा जा सके इसके लिए अब लोगों को घरद्वार पर सब्जी सहित अन्य सामग्री मुहैया करवाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

इस कार्य को पूरा करने के लिए नगर परिषद के पार्षद लोगों को उनके घरद्वार पर जरूरत की सामग्री पहुंचाएंगे। इसके लिए लोग मोबाइल नंबर 85809-50112 पर कॉल कर अपना ऑर्डर दें सकते हैं। जबकि व्हाट्सऐप नंबर 94188-38668 पर भी ऑर्डर दिया जा सकता है। ऑर्डर हर रोज शाम 6 बजे तक दिया जा सकेगा। इसके बाद अगले दिन 10 से दो बजे तक पूरा सामान लोगों के घर तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट---
घुमारवीं में भी लोगों को मिलेगा घरद्वार जरूरी सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं नगर परिषद के पदाधिकारियों के द्वारा नगर परिषद क्षेत्र के लोगों को किसी प्रकार की कर्फ्यू के दौरान समस्या न हो उन्हें घरद्वार राशन पहुंचाया जाएगा। यह राशन लोगों को एक दिन पहले ऑर्डर दिया जाएगा तो दूसरे दिन घर पर राशन दिया जाएगा। वहीं राशन पहुंचाने का कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस संबंध में एसडीएम घुमारवीं की ओर से आदेश जारी हो चुके हैं।
नगर परिषद के वार्ड नंबर एक से अनित कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 98050-68957, 94183-90400 और दूसरा गीता महाजन 98822-91056 पर संपर्क कर सकते हैं और अपना राशन मंगवा सकते हैं। वार्ड नंबर दो से राजपाल उप्पल 98171-53691, राकेश चोपड़ा 94180-552714 और अंकित चोपड़ा 94184-69374 पर संपर्क कर अपना सामान मंगवा सकते हैं।

वार्ड नंबर तीन से सुनील उप्पल 98170-14491, 85447-38913, वार्ड मेंबर रीता बंसल 94186-27400 और शिव कुमार 94180-76797 पर संपर्क करें। वार्ड नंबर चार से अश्विनी रतवान 94180-00312 और उपाध्यक्ष रीता सहगल 96253-37333 और सुमेश चड्ढा 98160-55002 पर संपर्क कर सकते हैं। वार्ड नंबर पांच से रवि मोबाइल नंबर 82198-33009 और वार्ड मेंबर प्रोमिला रतवान नंबर 82196-67575 और कर्म चंद 98170-76797 पर संपर्क साध सकते हैं। वार्ड नंबर छह से दाता राम 98166-36514 और वार्ड मेंबर श्याम शर्मा 94180-04502 और अनिता शर्मा 96257-63167 पर संपर्क कर सकते हैं। वार्ड नंबर सात पर जगवीर सिंह 70180-14250 और अमृता शर्मा 96257-83167 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed