फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   five tree cut by accissed in ratanpur forest.

रत्नपुर में वन काटुओं ने खैर के पांच पेड़ों पर चलाई कुल्हाड़ी

Sun, 12 Feb 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Sun, 12 Feb 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
five tree cut by accissed in ratanpur forest.
जामली के पास खैर के मौछों के साथ वन विभाग के अधिकारी व कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

जामली क्षेत्र के रत्नपुर जंगल में वन काटुओं ने खैर के पांच हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाने का मामला सामने आया है। हालांकि ग्रामीणों को मामले की भनक लगने से वन काटुओं को मौके से भागना पड़ा।

विज्ञापन


इस दौरान ट्रक लेकर आए वन काटुओं ने एक ग्रामीण को कुचलने का प्रयास भी किया। वन विभाग ने लकड़ी को कब्जे में ले लिया है जबकि पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामला शनिवार रात करीब तीन बजे का है जब खैर तस्करों ने जामली स्कूल से 500 मीटर दूर रत्नपुर ब्लॉक जंगल से पेड़ काट रहे थे। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह तीन बजे के करीब रत्नपुर गांव के ग्रामीणों को जंगल से पेड़ काटने की आवाजें आने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सभी ग्रामीण एक साथ इकट्ठा होकर जंगल की ओर आए। इस दौरान उन्होंने देखा कि वहां चार लोग खैर के पेड़ों को काटने में लगे हुए थे। जैसे ही ग्रामीणों ने इन लोगों को पकड़ने की कोशिश की, तो वह वहां से भाग निकले।

मगर ग्रामीणों का कहना है कि इनमें से तीन लोगों को पहचान लिया है। आरोपी स्कूल से महज 500 मीटर दूर इस वारदात को अंजाम दे रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि इस दौरान खैर ले जाने के लिए खड़े ट्रक ने ग्रामीण प्यारे लाल को ट्रक से कुचलने की कोशिश भी की। लेकिन, उसने किसी तरह अपने आप को बचा लिया।

इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर खैर के काटे हुए नौ मोच्छों को कब्जे में लेकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

कार्रवाई करने वालों में वन विभाग रत्नपुर ब्लॉक के बीओ नरेश कुमार, फॉरेस्ट गार्ड शुभम शर्मा और धर्म सिंह शामिल थे। ग्रामीणों में बाबू राम, प्यारे लाल, जगतराम, शालीग्राम और राजू सहित कई लोग भी मौके पर मौजूद थे।


वन विभाग के बीओ नरेश कुमार ने बताया कि मामला पुलिस को सौंप दिया है। जल्द ही वन काटुओं को पकड़ लिया जाएगा। पकड़े गए मोच्छों को कीमत करीब बीस हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी कुछ मोच्छे साथ ले जाने में कामयाब हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed