{"_id":"69c19494ab87ce87a1005fce","slug":"five-people-got-anti-rabies-injections-after-fearing-a-dog-had-bitten-a-cow-bilaspur-news-c-176-1-sln1013-165679-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कुत्ते के गाय को काटने की आशंका में 5 लोगों ने लगवाया एंटी रैबीज इंजेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कुत्ते के गाय को काटने की आशंका में 5 लोगों ने लगवाया एंटी रैबीज इंजेक्शन
विज्ञापन
शमलेच पंचायत के शराणू गांव से मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के साथ लगती शमलेच पंचायत के शराणू गांव में लावारिस कुत्ते के पालतू गाय को काटे जाने की आशंका के बाद एक ही परिवार के पांच लोग क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे। जानकारी के अनुसार जब गाय के मालिक ने उसे घास खिलाई तो उसके मुंह से झाग निकलते देखा, जिससे उन्हें शक हुआ कि गाय को किसी कुत्ते ने काटा हो सकता है। इसी आशंका के चलते परिवार अस्पताल पहुंचा और एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाई। सोमवार को कुल 23 लोग क्षेत्रीय अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे, जिनमें 18 लोग रूटीन डोज के लिए आए थे, जबकि पांच मामले इसी आशंका से जुड़े हुए थे। गौरतलब है कि हाल ही में 18 मार्च को भी डाइट सोलन में लावारिस कुत्ते के काटने के बाद पांच लोगों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवानी पड़ी थी। इसके अलावा पिछले वर्ष सितंबर में भी एक स्कूल में गाय के दूध से बनी चाय पीने के बाद करीब दो दर्जन शिक्षकों ने अस्पताल पहुंचकर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाया था। क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने बताया कि शमलेच पंचायत से आए लोगों को गाय के दूध से जुड़ी आशंका के चलते एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाए गए हैं। सोमवार को कुल 23 लोगों ने अस्पताल में इंजेक्शन लगवाया।