{"_id":"62d45c3587bedd7ebc4dd6a3","slug":"first-lover-beaten-and-then-married-bilaspur-news-mbd4349331187","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से मिलने पहुंचे की पहले हुई पिटाई, बाद में थाने में कराया निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका से मिलने पहुंचे की पहले हुई पिटाई, बाद में थाने में कराया निकाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खजुरिया(बिलासपुर)। ईंट भट्टे पर काम करने के दौरान एक युवक और युवती में प्रेम प्रसंग हो गया। प्रेम प्रसंग के चलते युवक युवती से मिलने रात में उसके घर जा पहुंचा। इस दौरान जाग होने पर परिजनों ने युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया और मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। रविवार को खजुरिया थाने में दोनों पक्षों की मौजूदगी में प्रेमी युगल का निकाह करा दिया गया।
मामला खजुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। एक गांव निवासी एक श्रमिक क्षेत्र के एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करता है। पुलिस के अनुसार भट्टे पर ही सीमांत जिला बरेली के कस्बा शीशगढ़ निवासी एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता है। इस दौरान दोनों पक्षों के युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। मामले की भनक पाकर युवती के पिता अपनी पुत्री को लेकर अपने गांव आ गए। ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार की रात युवक युवती से मिलने खजुरिया थाने के गांव उसके घर जा पहुंचा। इस दौरान युवती के परिजनों ने उसे रात के अंधेरे में रंगे हाथ पकड़ लिया और मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक को खजुरिया थाने ले गई। रविवार की सुबह दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे। दोनों पक्षों की आपसी रजामंदी के बीच एक ही समुदाय के होने के कारण दोनों प्रेमी युगल का निकाह करा दिया गया। निकाह होने के बाद युवक अपनी प्रेमिका को पत्नी के रूप में लेकर अपने घर चला गया। खजुरिया थाना प्रभारी अमर सिंह राठौर का कहना है कि दोनों पक्षों की आपसी रजामंदी होने पर युवक-युवती का निकाह हो गया है।