फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   First dense fog of shadow season in the district, speed slow on the highway

Bilaspur News: जिले में छाया सीजन का पहला घना कोहरा, हाईवे पर रफ्तार सुस्त

Fri, 20 Dec 2024 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 20 Dec 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
First dense fog of shadow season in the district, speed slow on the highway
बिलासपुर के  चांदपुर पुल पर और आस-पास छाया घना कोहरा। इस पुल से पूरा बिलासपुर शहर दिखाई देता है
- दृश्यता 50 मीटर से भी कम, कड़ाके की ठंड से लोग हुए परेशानी
विज्ञापन

- सुबह 11:30 बजे तक कोहरे को आगोश में रहा शहर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/बरठीं। सर्दी के मौसम के पहले घने कोहरे ने शुक्रवार को जिले के अधिकतर क्षेत्रों को आगोश में ले लिया। घना कोहरा छाने से सुबह 11:00 बजे तक शिमला-धर्मशाला हाईवे और किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। इसका असर वाहनों की रफ्तार पर भी दिखा।
बिलासपुर शहर सहित गोबिंद सागर झील और खड्डों के आसपास बसे कस्बों में 11:30 बजे तक कोहरा छंट पाया। घना कोहरा छाने से लोगों को कड़ाके ठंड का भी सामना करना पड़ा। ऐसे में जगह-जगह लोग अलाव के पास खड़े नजर आए। शिमला-धर्मशाला हाईवे पर भगेड़ से लेकर ब्रह्मपुखर तक घना कोहरा छाया रहा। वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी प्रकार गोबिंद सागर झील के किनारे से गुजरने वाले फोरलेन के हिस्से पर भी सुबह से ही घना कोहरा छाने से वाहन चालकों को हेड लाइट और इंडिकेटर का सहारा लेना पड़ा। ऐसे में सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और कामगारों को को काफी परेशानी हुई। कोहरा देर तक छाने से दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हुई। वहीं, अच्छी धूप नहीं निकलने से सर्दी का असर दिन भर रहा। बता दें कि जिले में करीब तीन माह से बारिश नहीं हुई है। लोगों को सूखी ठंड का सामना करना पड़ रहा है। अस्पतालों में सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन


इनसेट
24 तक रहेगा घना कोहरा, फिर होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 24 दिसंबर तक घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा। कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं की प्रभारी सीमा शाह ने बताया कि 24 दिसंबर के बाद बारिश होने की संभावना है। तब तक बारिश नहीं होने से सुबह और रात को घना कोहरा छाया रहेगा। 24, 25, 27 और 28 दिसंबर को आसमान में 100 प्रतिशत बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की पूरी संभावना है। दिन और रात का तापमान असंतुलित बना हुआ है। दिन को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस पर है, जबकि रात को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। ऐसे में रात में ठंड और दिन में गर्माहट होने के कारण लोगों को स्वास्थ्य को लेकर अधिक सजग रहने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि फलदार वृक्षों के समीप धुआं डालने से कोहरे के प्रभाव को कम किया जा सकता है।

बिलासपुर के  चांदपुर पुल पर और आस-पास छाया घना कोहरा। इस पुल से पूरा बिलासपुर शहर दिखाई देता है

बिलासपुर के  चांदपुर पुल पर और आस-पास छाया घना कोहरा। इस पुल से पूरा बिलासपुर शहर दिखाई देता है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed