फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Fire breaks out in two storey house, loss worth lakhs

Bilaspur News: दो मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Fri, 17 Nov 2023 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 17 Nov 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in two storey house, loss worth lakhs
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल स्वारघाट की ग्राम पंचायत टरवाड़ के गांव सिणवां सांधां में एक दोमंजिला मकान में आग लग गई। हादसे में पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार रामलाल पुत्र बग़ूराम के दोमंजिला मकान में शुक्रवार को आग लग गई। धुंआ उठता देख ग्रामीण एकत्रित हो गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक मकान में रखा काफी सामान जल गया था। आग लगने से मकान की ऊपरी मंजिल बिल्कुल पूरी तरह जल गई है जबकि मकान की निचली मंजिल का कुछ हिस्सा भी आग की चपेट में आ गया। रामलाल ने बताया कि शॉर्ट सर्किट होने से उसके मकान में आग लगी। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

उधर, राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन किया है। ग्राम पंचायत टरवाड़ की प्रधान राजकुमारी और उपप्रधान रणजीत सिंह ठाकुर भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिले। पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार से पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed