फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   fir on traine doctors

एम्स की कैंटीन में कुक से मारपीट करने पर 4 प्रशिक्षु चिकित्सकों पर केस

Sat, 18 Sep 2021 11:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
fir on traine doctors
बिलासपुर। कोठीपुरा में निर्माणाधीन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के चार प्रशिक्षु चिकित्सकों के खिलाफ सदर थाना में एम्स कैंटीन के कर्मचारी के साथ मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। अभी तक मारपीट करने वाले आरोपियों के नाम सामने नहीं आए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को प्रशिक्षु चिकित्सक एम्स की कैंटीन में खाना खाने आए। प्रशिक्षुओं ने कैंटीन के कर्मचारी नरेश कुमार से अपने रूम में ले जाने के लिए खाली प्लेट मांगी। कर्मचारी ने यह कहकर मना कर दिया कि रूम में प्लेट ले जाने की अनुमति नहीं है। इसके बाद कैंटीन कर्मचारी और प्रशिक्षु चिकित्सकों के बीच बहस के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में कैंटीन कर्मचारी घायल हुआ है। कैंटीन परिसर में खड़ी दो कारों के शीशे भी टूटे हैं। कैंटीन कर्मचारी को मारपीट के बाद सुरक्षा कर्मी अस्पताल लेकर आए। शिकायत पर सदर थाने में एम्स के चार प्रशिक्षु चिकित्सकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

वहीं एम्स के प्रशिक्षु चिकित्सकों का कहना है कि लड़ाई पहले कैंटीन कर्मचारी ने शुरू की थी। कहा कि पहले कैंटीन कर्मचारी और उसके साथियों ने प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ मारपीट की। इसके बाद लड़ाई हुई। हालांकि अभी तक इस मामले में प्रशिक्षु डॉक्टरों की तरफ से कोई केस दर्ज नहीं करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी अनिल ठाकुर ने कहा कि साई फरड़ा का नरेश कुमार एम्स की कैंटीन में काम करता है। शुक्रवार देर रात को एम्स के प्रशिक्षुओं और कैंटीन कर्मचारी में मारपीट हुई। एम्स के चार प्रशिक्षु चिकित्सकों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed