फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   fir om two persons

युवती से दुष्कर्म कर फोटो वायरल करने में दो युवक फंसे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:24 AM IST
सार

मिस कॉल के बाद आमिर ने उसकी पुत्री से दोस्ती कर ली और फोन पर चोरी छुपे बातचीत करने लगा। आरोप है कि आमिर ने करीब छह माह पूर्व उसकी पुत्री को केमरी के मोहल्ला माजुल्लानगर निवासी फैजान पुत्र नमर अली की मदद से रामपुर के एक होटल में ले जाकर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई और इसके बाद दुष्कर्म किया। इसके बाद फैजान ने उसकी पुत्री से एक लाख रुपये की मांग की तथा रुपये न देने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी।

विज्ञापन
fir om two persons

विस्तार

केमरी। केमरी थाना क्षेत्र की एक युवती से फोन के जरिये दोस्ती कर एक युवक ने अपने एक दोस्त की मदद से युवती को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बना ली। दोनों युवकों ने युवती को ब्लैकमेल कर एक लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर युवती के फोटो वायरल कर दिए। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। घटना छह माह पुरानी है।
विज्ञापन

केमरी निवासी एक व्यक्ति ने केमरी थाने में बृहस्पतिवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि करीब छह माह पूर्व उसकी पुत्री के फोन पर बिहार के जिला रोहतास के ग्राम बिक्रमगंज निवासी आमिर ने मिस कॉल की थी। मिस कॉल के बाद आमिर ने उसकी पुत्री से दोस्ती कर ली और फोन पर चोरी छुपे बातचीत करने लगा। आरोप है कि आमिर ने करीब छह माह पूर्व उसकी पुत्री को केमरी के मोहल्ला माजुल्लानगर निवासी फैजान पुत्र नमर अली की मदद से रामपुर के एक होटल में ले जाकर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई और इसके बाद दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवकों ने उनकी उसकी पुत्री के अश्लील फोटो वीडियो बना ली तथा विरोध करने पर उसके फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद आमिर ने अश्लील फोटो व वीडियो फैजान को दे दी। आरोप है कि इसके बाद फैजान भी फोटो के जरिये उसकी पुत्री के साथ ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म करने लगा। इसके बाद फैजान ने उसकी पुत्री से एक लाख रुपये की मांग की तथा रुपये न देने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि रुपये न देने पर फैजान ने उसकी पुत्री के फोटो वायरल कर दिए। तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। केमरी थाना प्रभारी राजीव कुमार गंगवार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई और जांच की जा रही है। शीघ्र ही दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed