फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   fine for without bill

बिना ई-वे बिल पकड़े दो ट्रक, ढाई लाख जुर्माना वसूला

Mon, 25 Oct 2021 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
fine for without bill
बिलासपुर। त्योहारी सीजन के चलते आबकारी एवं कराधान विभाग बिलासपुर की टीम ने बाहरी राज्यों से बिना ईवे बिल सामान लाने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जगह-जगह नाके लगाए जा रहे हैं। सोमवार को दो ट्रकों को बिना ईवे बिल सामान लाने पर विभाग की टीम ने पकड़ा। दो लाख 51 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार विभाग न बिलासपुर में चंडीगढ़-मनाली एनएच पर नाके लगाने के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया है। कमल ठाकुर सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी की अगुवाई में टीम ने चंडीगढ़-मनाली एनएच पर विभिन्न जगहों पर नाके लगा कर गाड़ियों की जांच की। विभाग की टीम ने बिना ईवे बिल सामान ले जा रहे दो ट्रकों को पकड़ा। उनसे 2 लाख 51 हजार 556 रुपये जुर्माना वसूला। इस राशि को विभाग ने सरकारी कोष में जमा करवा दिया है।
विज्ञापन

उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी बिलासपुर मनोज डोगरा ने पुष्टि की है। कहा कि व्यापारी सही दस्तावेजों और ईवे बिल के साथ ही सामान मंगवाए। अगर कर चोरी करते कोई पकड़ा गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed