{"_id":"5f6b7e688ebc3ee2bb013083","slug":"fine-bilaspur-news-sml3460599131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना ई-वे बिल राज्य से बाहर स्क्रैप ले जाते पकड़ी गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना ई-वे बिल राज्य से बाहर स्क्रैप ले जाते पकड़ी गाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। आबकारी एवं कराधान विभाग बिलासपुर की टीम ने बाहरी राज्यों से बना ई-वे बिल का सामान ले जा रही गाड़ियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग बिलासपुर की टीम ने चेकिंग के दौरान छड़ोल के पास बना ई-वे बिल के राज्य से बाहर जा रही स्क्रैप की गाड़ी को पकड़ा और व्यापारी को 55,440 रुपये का जुर्माना लगाया है। नाके के दौरान अन्य गाड़ियों के बिलों में कुछ अनियमितताओं के चलते 25,325 जुर्माना वसूला। चेकिंग के दौरान कुल 80,756 रुपये जुर्माना राशि वसूल की गई और उसे सरकारी कोष में जमा करवा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार कमल ठाकुर सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग की अगुवाई में कुमारी प्रोमिला सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी व सहायक कर्मचारी राकेश कुमार, अरुण कुमार ने चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर छड़ोल के पास नाका लगाकर स्क्रैप से भरी गाड़ी को पकड़ा। गाड़ी इस सामान को राज्य से बाहर बिना ई-वे बिल के ले जा रही थी। विभागीय टीम द्वारा इस गाड़ी के व्यापारी को 55,440 का जुर्माना लगाया और मौके पर वसूल किया।
उप आयुक्त राज्य एवं आबकारी विभाग बिलासपुर मनोज डोगरा ने कहा कि विभागीय टीम ने छड़ोल के पास स्क्रैप से भरी गाड़ी को बिना बिल व ई-वे बिल के पकड़ा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे बिना बिल के कोई भी सामान न खरीदें और व्यापारी भी यह ध्यान रखे कि जो भी बिल 50,000 रुपये से ऊपर का है। उसका ई-वे बिल जरूर भरें।